Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत में लौह अयस्क उत्पादन में ब्राजील, चीन से आगे निकलने की क्षमता है: वेदांता चेयरमैन
    Headlines Uncategorized अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    भारत में लौह अयस्क उत्पादन में ब्राजील, चीन से आगे निकलने की क्षमता है: वेदांता चेयरमैन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत में लौह अयस्क उत्पादन में ब्राजील, चीन से आगे निकलने की क्षमता है: वेदांता चेयरमैन

     

    वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि भारत में ब्राजील और चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक बनने की क्षमता है।

    भारत का लौह अयस्क उत्पादन 2024-25 (अप्रैल-जनवरी) में 3.5 प्रतिशत बढ़कर 23.6 करोड़ मीट्रिक टन हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 22.8 करोड़ मीट्रिक टन था।

    वेदांता समूह के चेयरमैन ने बताया कि भारत कैसे लौह अयस्क उत्पादन में ब्राजील और चीन से आगे निकल सकता है।

    उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे विशाल भंडार को देखते हुए, हम प्रति वर्ष 70 करोड़ टन उत्पादन कर सकते हैं और ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे सबसे बड़े देश बन सकते हैं… यह काफी हद तक संभव है। इससे भारत को आर्थिक वृद्ध, नौकरियों और राजस्व के मामले में काफी लाभ होगा..’’

    अग्रवाल ने वैश्विक लौह अयस्क बाजार में भारत की विकास क्षमता का उल्लेख किया और कहा, ‘‘ लोहे और इस्पात के बिना जीवन की कल्पना करना कठिन है, जो लोहे से बने हैं। हमारे मकानों, हमारे वाहनों, हमारे ‘गैजेट’, सभी को लोहे व इस्पात की आवश्यकता होती है। आज, भारत दुनिया में लौह अयस्क का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक है… केवल ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और चीन ही इससे अधिक उत्पादन करते हैं।’’

    वेदांता समूह की कंपनी ‘सेसा गोवा आयरन ओर’ गोवा, कर्नाटक और ओडिशा में लौह अयस्क की खोज, खनन और प्रसंस्करण में लगी हुई है।

    चीन से आगे निकलने की क्षमता है: वेदांता चेयरमैन भारत में लौह अयस्क उत्पादन में ब्राजील
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बुजुर्ग वकील ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की
    Next Article हरियाणा भूमि सौदा मामले में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुए रॉबर्ट वाद्रा

    Related Posts

    जमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा मंडरो चौक

    May 26, 2026

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    May 26, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा मंडरो चौक

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिला जला हुआ शव

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.