Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बक्सर में युवती के साथ गैंगरेप नहीं, हुई थी ऑनर किलिंग
    Breaking News Headlines अपराध बिहार

    बक्सर में युवती के साथ गैंगरेप नहीं, हुई थी ऑनर किलिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बक्सर: इटाढ़ी के कुकुढ़ा गांव में जिस युवती का अधजला शव मिला था, उसकी हत्या उसके अपनों ने ही की थी. मामला ऑनर किलिंग का है. हत्या की साजिश में उसके पिता, भाई और मां समेत तीन और लोग शामिल हैं. मंगलवार को एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी. मृत इंदु देवी ऊर्फ रानी रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र की रहनेवाली थी.एसपी ने बताया कि युवती के साथ गैंगरेप या रेप की घटना नहीं हुई है. पुलिस ने मृत युवती के पिता महेंद्र प्रसाद गुप्ता, मां शर्मिला देवी और भाई मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपित अब भी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और नौ कारतूस के साथ एक लाइसेंसी राइफल भी बरामद की है. संदेह है कि इसी राइफल से घटना को अंजाम दिया गया है. एसपी ने बताया कि शादी के बाद भी युवती का प्रेम किसी दूसरे से होने के कारण पिता ने इसे प्रतिष्ठा का विषय बना लिया, जिसके बाद अपनी पुत्री इंदु को इटाढ़ी के कुकुढ़ा बाधार में लाकर गोली मारकर हत्या कर दी और फिर साक्ष्य छुपाने के लिए बेटे, बाप और अन्य तीन सहयोगियों ने उसके शरीर पर पुआल डालकर जला दिया.तीन दिसंबर को युवती का शव बरामद किया गया था. पिता महेंद्र प्रसाद फौज से सेवानिवृत्त हैं, जो फिलहाल धनसोई के इटढ़िया के इलाहाबाद बैंक में गार्ड की नौकरी करते हैं. प्रेसवार्ता के दौरान डीएसपी बक्सर, इंस्पेक्टर अविनाश कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, थानाध्यक्ष धनसोई बिगाउ राम उपस्थित रहे. पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर पायी है कि घटना में लाइसेंसी राइफल प्रयुक्त हुआ है कि नहीं. इसकी जांच फॉरेंसिक टीम कर रही है. राइफल के साथ नौ कारतूस भी बरामद किये गये हैं. हालांकि, संदेह है कि बरामद राइफल से ही युवती की हत्या की गयी है.डीएनए का होगा मिलान- इस घटना में परिजनों के डीएनए टेस्ट के साथ मृतक के डेडबॉडी का मिलान किया जायेगा, ताकि कानूनी प्रक्रिया के तहत उसके संबंध को स्पष्ट किया जा सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ नॉर्थ-ईस्ट में उबाल, त्रिपुरा में बच्चे की मौत
    Next Article यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलटी टेम्पो ट्रैवलर, 17 यात्री घायल

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.