Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली उच्च न्यायालय ने मोर को करंट लगने से बचाने के लिए दायर जनहित याचिका खारिज की
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    दिल्ली उच्च न्यायालय ने मोर को करंट लगने से बचाने के लिए दायर जनहित याचिका खारिज की

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली उच्च न्यायालय ने मोर को करंट लगने से बचाने के लिए दायर जनहित याचिका खारिज की

    दिल्ली उच्च न्यायालय ने उस जनहित याचिका को बुधवार को खारिज कर दिया, जिसमें अधिकारियों को मोर को करंट लगने से बचाने के लिए कदम उठाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

    मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता को अपनी शिकायतों को संबंधित प्राधिकारियों के समक्ष उठाना चाहिए, क्योंकि अदालतें कानून नहीं बना सकतीं।

    गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘सेव इंडिया फाउंडेशन’ की ओर से दायर याचिका में अधिकारियों को मोर को बिजली कंपनियों द्वारा लगाई गई तारों की चपेट में आने से बचाने के लिए नियम बनाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

    इसमें कहा गया था, “दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बिजली की आपूर्ति करने वाली बिजली कंपनियों ने अपने बिजली के खंभे खुले छोड़ दिए हैं, जिन पर मोर अक्सर आकर बैठते हैं और खुले तार के संपर्क में आने पर करंट लगने से उनकी मौत हो जाती है।”

    अदालत ने कहा कि एनजीओ ने दिल्ली सरकार के वन एवं वन्यजीव विभाग और बिजली विभाग के सचिव समेत अन्य प्राधिकारियों के समक्ष तीन अप्रैल को अभ्यावेदन दाखिल करने का दावा किया है और याचिका छह अप्रैल को दायर की गई है।

    अदालत ने हैरानी जताई कि प्राधिकारियों को अभ्यावेदन देने के एक सप्ताह के भीतर, उनके जवाब का इतंजार किए बिना याचिका कैसे दायर की जा सकती है। उसने कहा, “हम इस याचिका पर विचार करने के इच्छुक नहीं हैं। इसे खारिज किया जाता है।”

    उच्च न्यायालय ने हालांकि याचिकाकर्ता को दो सप्ताह के भीतर उचित प्राधिकारियों के समक्ष अपना अभ्यावेदन पेश करने की छूट दी, जिस पर कानून के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।

    दिल्ली उच्च न्यायालय ने मोर को करंट लगने से बचाने के लिए दायर जनहित याचिका खारिज की
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विशेष शैक्षणिक सत्र का आयोजन, छात्रों को बताया गया “अच्छे शिक्षक” बनने का मूलमंत्र
    Next Article जमशेदपुर: ‘मईया सम्मान योजना’ में अनदेखी को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.