Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संभल हिंसा: सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क से एसआईटी ने पूछताछ की
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    संभल हिंसा: सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क से एसआईटी ने पूछताछ की

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संभल हिंसा: सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क से एसआईटी ने पूछताछ की

     

    समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क से मंगलवार को संभल में पिछले साल एक मस्जिद के अदालती आदेश पर किए गए सर्वेक्षण के दौरान भड़की हिंसा के संबंध में पूछताछ की गई।

    संभल के सांसद सुबह करीब 11:30 बजे 10 से अधिक वकीलों के साथ नखासा थाने पहुंचे और मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया।

    सपा सांसद करीब तीन घंटे तक थाने में रहे, जिस दौरान उनसे पिछले साल 24 नवंबर को कोट गर्वी इलाके में हुई हिंसा के बारे में सवाल पूछे गए। मुगलकालीन जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई झड़पों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

    थाने से बाहर आने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बर्क ने कहा, “उच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक मैं जांच में सहयोग करने आया हूं। मुझसे जो भी पूछा गया, मैंने उन्हें बता दिया।”

    जब उनसे पूछा गया कि एसआईटी ने उनसे क्या सवाल किये, तो सांसद ने कहा, “यह जांच का हिस्सा है और मैं उन्हें साझा नहीं कर सकता। थाने जाने से पहले उन्होंने दीपा सराय स्थित अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित किया।

    बर्क ने कहा, “मैं पुलिस के साथ पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हूं। एक जिम्मेदार नागरिक और सांसद होने के नाते मुझे कानून, संविधान और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। स्वास्थ्य ठीक न होने और डॉक्टरों की आराम करने की सलाह के बावजूद मैं आज यह सुनिश्चित करने आया हूं कि कोई भी पुलिस अधिकारी या मीडियाकर्मी यह महसूस न करे कि मैं जांच से बच रहा हूं।”

    संभल हिंसा: सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क से एसआईटी ने पूछताछ की
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली: जहांगीरपुरी में व्यक्ति को पीटने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
    Next Article जम्मू-कश्मीर के तीन और समूह हुर्रियत से अलग हुए : अमित शाह

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.