Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामनवमी पर बवाल: धालभूमगढ़ में मंदिर के पास मांस मिलने से तनाव, NH-18 जाम
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रामनवमी पर बवाल: धालभूमगढ़ में मंदिर के पास मांस मिलने से तनाव, NH-18 जाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामनवमी पर बवाल: धालभूमगढ़ में मंदिर के पास मांस मिलने से तनाव, NH-18 जाम

     

    पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र नरसिंहगढ़ स्थित हनुमान वाटिका मंदिर के पास रामनवमी के मौके पर झंडा के समीप असामाजिक तत्वों द्वारा मांस रखे जाने की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच-18 पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे हाईवे पूरी तरह जाम हो गया है।

    सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग “जय श्री राम” के नारे लगाते हुए सड़कों पर उतर आए हैं। मौके पर पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम ने लोगों से सड़क खाली करने की अपील की, लेकिन भीड़ ने बात मानने से इनकार कर दिया।  मंदिर की घंटी सहित अन्य धार्मिक सामग्री के गायब होने की भी खबर है, जिससे लोगों में और नाराजगी देखी जा रही है।

    गौरतलब है कि इसी मंदिर में 17 फरवरी 2024 को भी प्लास्टिक में भरा मांस मिला था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी उसकी जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इससे पहले से ही लोगों में असंतोष था, जो अब इस ताजा घटना के बाद भड़क उठा है। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी रवाना हो चुके हैं, लेकिन एनएच-18 पर भारी जाम होने के कारण उन्हें वहां तक पहुंचने में खासी परेशानी हो रही है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

    NH-18 जाम रामनवमी पर बवाल: धालभूमगढ़ में मंदिर के पास मांस मिलने से तनाव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी बिहार के बेगूसराय में कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल हुए
    Next Article मेरठ: मुठभेड़ के बाद हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से एक हेड कांस्टेबल घायल

    Related Posts

    हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य

    October 10, 2026

    संकल्प का शोर, सवालों की गूंज

    October 10, 2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Reseña de Novibet: bonos, juegos y pagos en 2026

    Spinsbara Bonusmechanik Und Promotions – Spielerfokus

    हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य

    संकल्प का शोर, सवालों की गूंज

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    Reseña de JackpotCity: bonos, juegos y pagos

    चांडिल थाना के सामने हादसा, टैंकर ने बाइक सवार को कुचला

    आज सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क कैंप

    हिंडाल्को और आईडीटीआर के बीच कौशल विकास पर करार

    एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली तीन रेलवे हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.