Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडोर स्टेडियम दुमका में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में रामनवमी पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी
    Breaking News झारखंड दुमका

    इंडोर स्टेडियम दुमका में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में रामनवमी पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इंडोर स्टेडियम दुमका में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में रामनवमी पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।

    राष्ट्र संवाद सं

    उपायुक्त ने कहा कि रामनवमी के दौरान निकाले जाने वाले जुलुस शांतिपूर्ण ढंग से निकाली जाय।प्रशासन के साथ आमजनों का सहयोग शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक है।बिना अनुमति के किसी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जाएगा।कहा कि डीजे का इस्तेमाल पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।निर्धारित रुट पर ही जुलूस निकाली जाय।लाइसेंसधारी एवं बिना लाइसेंसधारी समिति अनुमति प्राप्त कर ही जुलूस नकालेंगे।सभी जुलूस के साथ एक वीडियोग्राफर उपलब्ध रहेंगे, जो पूरे जुलूस की वीडियोग्राफी करेंगे।सभी समितियां अपने सदस्यों की सूची उपलब्ध कराएंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी सदस्य अपना पहचान पत्र निश्चित रूप से लगाये रखेंगे।समिति के सदस्य जुलूस के साथ चलने वाले ट्रैक्टर के सभी जरूरी दस्तावेज,ट्रैक्टर के ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस,ट्रैक्टर मालिक का पहचान पत्र निश्चित रूप से जमा करेंगे।उन्होंने कहा कि नो एंट्री पॉइंट को चिन्हित कर लें ताकि जुलूस एवं वाहनों के आवगमन में परेशानी नहीं हो।

    उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि रामनवमी त्यौहार को पूरे उत्साह से मनाएं एवं झंडे की ऊंचाई का विशेष ध्यान रखें ताकि हाई टेंसन तारों के संपर्क में नहीं आये।कहा कि प्रखंड स्तर पर आयोजित शांति समिति के बैठक कर प्रेसिडिंग निश्चित रूप से भेज दें।सेन्स्टीव स्थानों को चिन्हित कर के बताएं ताकि फ़ोर्स एवं मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की जा सके।

    उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्र अलर्ट मोड में रहेंगे।विधुत विभाग सभी विधुत तार दुरुस्त हैं इस आशय का प्रमाण पत्र निर्गत करेंगे।विधुत विभाग पावर स्टेशन का नंबर शेयर कर देंगे ताकि आमजन विषम परिस्थिति में संपर्क कर सकें।

    नगर परिषद को निदेश दिया कि अतिक्रमण मुक्त कराते हुए पेयजल सहित जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।कहा कि मजिस्ट्रेट एवं पुलिस फ़ोर्स अगर अपने प्रतिनियुक्त स्थल से अनुपस्थित पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दें।सोशल मीडिया पर किसी प्रकार के अफवाह नहीं फैलाएं।सोशल मीडिया के निगरानी जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी एवं अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई भी की जायेगी।

    *विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा*

    पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से रामनवमी पर्व को मनाएं।ऐसा कोई कार्य नहीं करें जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़े।ऐसा कोई गाना नहीं बजाएं जिससे विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो।जो भी गाना जुलूस के दौरान बजाएं जाएंगे उसकी जांच अवश्य करा लें।जब तक जुलूस अपने गंतव्य स्थान पर नहीं पहुँच जाए तब तक कोई भी पुलिस के अधिकारी अपने प्रतिनियुक्त स्थल को नहीं छोडेंगे।जुलूस मार्ग पर किसी भी प्रकार का ईंट,बालू,पत्थर सहित कोई भी बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन मटेरियल नहीं रहे इसे सुनिश्चित किया जाय।कहा कि समिति के सदस्यों का व्हाट्सएप ग्रुप बना लें ताकि संदेश कम समय में सभी तक पहुँच सके।जुलूस में सम्मलित वाहनों के ड्राइवर का नंबर निश्चित रूप से रख लें।कहा कि विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।उनपर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जेल भेजने का कार्य किया जयेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
    Next Article झारखंड की लखपति दीदी पूनम देवी बनीं ग्रामीण महिलाओं की प्रेरणा

    Related Posts

    रेलवे कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप में 28 शिकायतें प्राप्त, आठ का मौके पर समाधान

    October 12, 2026

    यूपी कांग्रेस मुख्यालय में गुटबाजी खुलकर आई सामने, समर्थकों में मारपीट; अजय राय धरने पर बैठे

    October 12, 2026

    महिलाओं का सम्मान और स्वावलंबन रामराज्य का आधार: योगी आदित्यनाथ

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Fantastische ervaringen en https://riverspins-belgium.com bieden veel plezier voor de winnende avonturier

    Kledingkeuze voor een unieke look met lolajack en inspirerende stijltips

    Detailed analysis surrounding gambleszen.ca unveils premium online casino opportunities today

    रेलवे कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप में 28 शिकायतें प्राप्त, आठ का मौके पर समाधान

    यूपी कांग्रेस मुख्यालय में गुटबाजी खुलकर आई सामने, समर्थकों में मारपीट; अजय राय धरने पर बैठे

    महिलाओं का सम्मान और स्वावलंबन रामराज्य का आधार: योगी आदित्यनाथ

    टंडवा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनावी पारदर्शिता की उठी मांग

    रुआम औद्योगिक क्षेत्र में विधायक का निरीक्षण सिर्फ खानापूर्ति, 22 में से कई फैक्ट्रियां नहीं खुली, ग्रामीणों में नाराजगी

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.