Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अफसर अली हत्याकांड: रिमांड पर लिए गए जमील अंसारी के घर से 77.47 ग्राम ब्राउन शुगर, जिंदा गोली और दस्तावेज बरामद।
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अफसर अली हत्याकांड: रिमांड पर लिए गए जमील अंसारी के घर से 77.47 ग्राम ब्राउन शुगर, जिंदा गोली और दस्तावेज बरामद।

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अफसर अली हत्याकांड: रिमांड पर लिए गए जमील अंसारी के घर से 77.47 ग्राम ब्राउन शुगर, जिंदा गोली और दस्तावेज बरामद।

     

    सरायकेला जिले के आदित्यपुर पुलिस ने अफसर अली की हत्या के बाद रिमांड पर लिए गए अपराधी मोहम्मद जमील अंसारी उर्फ छोटा राजू की निशानदेही पर आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती स्थित उसके घर से 77.47 ग्राम ब्राउन शुगर जिसका अनुमानित बाजार मूल्य करीब 16 लाख रुपए है, बरामद किया गया. साथ ही 8 एमएम का दो जिंदा गोली और जमील अंसारी का आधार कार्ड, पैन कार्ड और ई-श्रम कार्ड बरामद किया है. आपको बता दे कि अफसर अली की हत्या बीते 14 मार्च को गम्हरिया थाना अंतर्गत सीतारामपुर डैम के समीप हुई थी. हत्याकांड मामले में पुलिस ने फकरे आलम और मोहम्मद करीम को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था जबकि जमील अंसारी उर्फ छोटा राजू ने पुलिस की दबिश से बचकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था जिसे कांड के अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार महतो द्वारा घटना के संबंध में पूछताछ हेतु न्यायालय से रिमांड पर लाया गया था. इसी क्रम में जमील अंसारी ने बताया कि उसके घर के अलमारी में ब्राउन शुगर छिपाकर रखा गया है. उसके बाद एसडीपीओ समीर सवैया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम में शामिल आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में दलबल के साथ दबिश दी और जमील अंसारी के घर से 77.47 ग्राम ब्राउन शुगर, दो जिंदा गोली और उसके आधार कार्ड, पैन कार्ड और ई-श्रम कार्ड बरामद कर लिया. बता दे कि अफसर अली हत्याकांड के बाद एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर एसडीपीओ समीर कुमार संवैया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. जिसमें आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार के साथ गम्हरिया और आदित्यपुर थाना के एक दर्जन पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को लगाया गया था.

    अफसर अली हत्याकांड: रिमांड पर लिए गए जमील अंसारी के घर से 77.47 ग्राम ब्राउन शुगर जिंदा गोली और दस्तावेज बरामद।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री अब्दुल्ला नीत विधायक दल की बैठक में जम्मू-कश्मीर में जनादेश के सम्मान का आह्वान
    Next Article न्यायालय ने झारखंड को रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान बिजली काटने की अनुमति दी

    Related Posts

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    October 10, 2026

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    October 10, 2026

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Revisión de RojaBet: bonos, juegos y pagos en detalle

    Reseña de RojaBet: bonos, juegos y pagos

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    एकबार फिर नवप्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला में हुआ मारपीट प्रधानाध्यापक के परिजनों ने शिक्षिका

    वीरपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार: एक मामला निष्पादित, तीन विवादों पर हुई सुनवाई

    अक्टूबर में दिसंबर जैसा अहसास – बखरी में बारिश से लौटी गुलाबी ठंड, किसानों के चेहरे खिले

    बारिश के बीच बिजली के बॉक्स में लगी आग, एहतियातन काटी गई आपूर्ति

    सरकार की नीतियों के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.