Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वक़्फ़ संशोधन बिल पर झामुमो का विरोध, आदिवासी हितों के खिलाफ जाने का आरोप – रघुवर दास
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    वक़्फ़ संशोधन बिल पर झामुमो का विरोध, आदिवासी हितों के खिलाफ जाने का आरोप – रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वक़्फ़ संशोधन बिल पर झामुमो का विरोध, आदिवासी हितों के खिलाफ जाने का आरोप – रघुवर दास

    वक़्फ़ (संशोधन) विधेयक लोकसभा में पारित हो गया। लोकसभा में इस संशोधन विधेयक का झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने विरोध किया और इस बिल के विरोध में मतदान किया। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का आदिवासी विरोधी चेहरा कल खुलकर सामने आ गया। वक़्फ़ संशोधन बिल में किये गए कई संशोधनों में झारखण्ड के सन्दर्भ में भी महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। संशोधन बिल के कानून बनने के बाद आदिवासी क्षेत्रों में अनुसूचि 5 एवं अनुसूचि 6 के तहत वक़्फ़ सम्पति घोषित नहीं की जा सकेगी। इस संशोधन से आदिवासी समुदाय की मूल संस्कृति और संवैधानिक अधिकारों का भी संरक्षण हो सकेगा। उक्त बातें संवाददाता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सम्पर्क में आते ही झारखण्ड मुक्ति मोर्चा तुष्टिकरण की राजनीति के जाल में पूरी तरह फंस चुका है | झारखण्ड मुक्ति मोर्चा आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित राजनितिक दल के रूप में पेश कर आदिवासियों को भ्रमित करता रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार ने जब वक़्फ़ (संशोधन) विधेयक में आदिवासियों के हितों और जमीन की रक्षा के प्रावधान किये तो झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के लोक सभा सांसदों ने इस बिल का विरोध करते हुए बिल के खिलाफ वोट किया।

    श्री दास ने कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए आदिवासी हितों के खिलाफ जाने के झामुमो के इस कदम को झारखण्ड के आदिवासी समाज को देखना और समझना चाहिये। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और हेमंत सोरेन को झारखण्ड आदिवासियों को इस बात का जवाब देना चाहिये की क्या वो चाहते है कि आदिवासी क्षेत्र की जमीन को वक़्फ़ घोषित कर दिया जाए ? संविधान की 5वीं अनुसूचि राष्ट्रपति द्वारा घोषित है, जिसके अंतर्गत आदिवासी की मूल संस्कृति और संवैधानिक अधिकारों को संरक्षित किया गया है।

    अनुसूचित क्षेत्रों में कब्रिस्तानों मज़ार, मकबरा, मस्जिद एवं दरगाहों इत्यादि का निर्माण एवं विस्तार आदिवासियों की मूल संस्कृति के एकदम विपरीत है। अनुसूचि क्षेत्र में वक़्फ़ का सम्पत्ति का रहना संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। आदिवासियों के लिए घोषित अनुसूचित क्षेत्र व में में वक़्फ़ बोर्ड की किसी भी प्रकार की सम्पत्ति से क्षेत्र की पहचान, संस्कृति और विरासत लगातार कमजोर होती रही है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने वक़्फ़ (संशोधन) बिल में आदिवासी क्षेत्रों में अनुसूचि 5 एवं अनुसूचि 6 के तहत वक़्फ़ सम्पति घोषित नहीं जा सकने का प्रावधान कर झारखंड के आदिवासियों के हितों की रक्षा की है। झारखण्ड में बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन करा कर जमीन हड़प कर उसे वक़्फ़ घोषित कर दिए जाने पर भी नया बिल रोक लगायेगा।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मुस्लिम तुष्टिकरण की कोशिशों का ही परिणाम है रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में सरहुल पूजा की शोभा यात्रा के दौरान घटी घटना जिसमें पाहन पर हमला किया गया। आदिवासी समाज जागे, हकीकत पहचाने नहीं तो झामुमो मुस्लिम समुदाय को खुश करने और तुष्टिकरण के लिये आदिवासियों की पहचान, विरासत और संस्कृति ख़त्म कर देंगें।

    मैं झारखंड की जनजाति समाज से अपील करता हूं कि जे.एम.एम., कांग्रेस के जितने भी एमपी हैं, उनका सामाजिक बहिष्कार करें। क्यों वक्फ (संशोधन) विधेयक में मुसलमानों के पक्ष में खड़े हुए।

    आदिवासी हितों के खिलाफ जाने का आरोप – रघुवर दास वक़्फ़ संशोधन बिल पर झामुमो का विरोध
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्यू इंडिया सहकारी बैंक मामला: पुलिस को 168 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने की मंजूरी मिली
    Next Article मानगो में पेयजल संकट में विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से की मुलाकात, टैंकर से जल आपूर्ति के निर्देश दिए।

    Related Posts

    रेलवे कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप में 28 शिकायतें प्राप्त, आठ का मौके पर समाधान

    October 12, 2026

    यूपी कांग्रेस मुख्यालय में गुटबाजी खुलकर आई सामने, समर्थकों में मारपीट; अजय राय धरने पर बैठे

    October 12, 2026

    महिलाओं का सम्मान और स्वावलंबन रामराज्य का आधार: योगी आदित्यनाथ

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप में 28 शिकायतें प्राप्त, आठ का मौके पर समाधान

    यूपी कांग्रेस मुख्यालय में गुटबाजी खुलकर आई सामने, समर्थकों में मारपीट; अजय राय धरने पर बैठे

    महिलाओं का सम्मान और स्वावलंबन रामराज्य का आधार: योगी आदित्यनाथ

    टंडवा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनावी पारदर्शिता की उठी मांग

    रुआम औद्योगिक क्षेत्र में विधायक का निरीक्षण सिर्फ खानापूर्ति, 22 में से कई फैक्ट्रियां नहीं खुली, ग्रामीणों में नाराजगी

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Εκπληκτικές αποδόσεις και πληθώρα επιλογών στοίχημα με https://the-leonbet.com για κάθε φίλο του αθλητισμού

    Kockázatos fogadásoktól a biztonságig a the-bet-match-hungary.com oldalán

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.