Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रियल एस्टेट कंपनी मंगलम राजस्थान में करेगी 1000 करोड़ रुपये का निवेश
    Breaking News Headlines कारोबार राष्ट्रीय

    रियल एस्टेट कंपनी मंगलम राजस्थान में करेगी 1000 करोड़ रुपये का निवेश

    News DeskBy News DeskMarch 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नयी दिल्ली : रियल एस्टेट कंपनी मंगलम ग्रुप प्रीमियम होटल की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए राजस्थान में अपने आतिथ्य कारोबार का विस्तार करने पर अगले पांच वर्ष में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

    जयपुर स्थित मंगलम ग्रुप ने दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर 150 कमरों वाला आलीशान होटल ‘वेस्टिन जयपुर रिजॉर्ट’ पहले ही विकसित कर लिया है। यह होटल जल्द ही आम जनता के लिए खुल जाएगा।

    कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा, अपने आतिथ्य कारोबार का विस्तार करने के लिए वह अगले पांच साल में 1,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है। उसने जयपुर में अपनी दूसरी आतिथ्य परियोजना पर काम शुरू कर दिया है जिसमें करीब 200 कमरे होंगे। यह नया होटल जगतपुरा में मिश्रित इस्तेमाल के विकास का हिस्सा होगा। इसका प्रबंधन एक वैश्विक ब्रांड द्वारा किया जाएगा।

    मंगलम ग्रुप की निदेशक अमृता गुप्ता ने कहा, ‘‘ हमारा आतिथ्य क्षेत्र में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश राजस्थान के पर्यटन उद्योग को नया आकार देने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। विश्वस्तरीय लक्जरी अनुभव की मांग अब उच्चस्तर पर है। मंगलम समूह इस उभरते बाजार की जरूरतों को पूरा करने वाली असाधारण आतिथ्य संपत्तियां प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

    कंपनी ने कहा कि राजस्थान में ऐसे होटल की मांग बहुत अधिक है, जो देश के प्रमुख विवाह स्थलों में से एक है।

    मंगलम समूह की स्थापना 2008 में की गई थी। उसने 70 से अधिक रियल एस्टेट परियोजनाएं पूरी की हैं और उसकी कई परियोजनाएं प्रक्रियाधीन है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश : वाराणसी में गैस सिलेंडर फटने से दुकानों में लगी आग, कोई हताहत नहीं
    Next Article वक्फ विधेयक के विरोध में कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में काली पट्टी बांधकर लोगों ने नमाज अदा की

    Related Posts

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    July 11, 2026

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    July 11, 2026

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.