Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वर्चस्व की लड़ाई में ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या जिले में सनसनी
    Breaking News Headlines अपराध राजनीति राष्ट्रीय

    वर्चस्व की लड़ाई में ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या जिले में सनसनी

    News DeskBy News DeskMarch 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वर्चस्व की लड़ाई में ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या, जिले में सनसनी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    कमाल अहमद कोरबा (छःग) : पाली थाना क्षेत्र में कोयला खदान पर वर्चस्व की लड़ाई में एक ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या कर दी गई। जैसे ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को इस घटना की सूचना मिली तो उन्होंने इस घटना की पूरी जानकारी ली मृतक के परिजनों का यह आरोप था की घटना के समय पाली थाना प्रभारी ड्यूटी से नदारत थे पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी पाली को लाइन हाजिर कर दिया।वहीं इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त हो गया है, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। सूत्रों की माने तो कुछ नामजद आरोपी थाने में आत्मसमर्पण किया है।इस मामले में मृतक के भाई ने घटनाक्रम सहित नामजद शिकायत थाना में दर्ज कराया है। उसने कहा है कि अब इस आग में पूरा कोरबा जलेगा। आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक रोहित जायसवाल का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।इस पूरे घटनाक्रम व हत्या में पाली थाना प्रभारी विनोद सिंह और सरायपाली के सब एरिया मैनेजर चौहान को भी जिम्मेदार ठहराते हुए इन पर भी अपराध दर्ज करने की मांग की गई है। पुलिस मामले में विवेचना कर रही है। इस गैंगवॉर में तलवार से वार और कट्टा से गोली चलने की भी बात सामने आ रही है। इस घटना में कुल 16 लोगों को नामजत बनाया गया है। पाली थाना के प्रभारी विनोद सिंह को लाइन हाजिर करने के बाद दर्री थाना संभाल रहे राजेश तिवारी को पाली का थाना प्रभारी बनाया गया।दर्री थाना का प्रभार निरीक्षक ललित चंद्र को दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेयू प्रांगण में पी जी डिपार्टमेंट में पीने का पानी की बड़ी समस्या
    Next Article कराईकेला सनसाइन पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव सह स्थापना दिवस समारोह आयोजित

    Related Posts

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    June 6, 2026

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.