Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा:आज दिनांक 19.03.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में मंडल कारा के नए जेल निर्माण स्थल हेतु पाथरचपड़ा हेतु जलापूर्ति के निमित्त प्राक्कलन, कारा की सुरक्षा, कारा में कैदियों, बंदियों हेतु मूलभूत सुविधाएं, कैदियों, बंदियों के परिजनों से मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा की क्रियाशीलता, ड्रैगन लाइट, जैमर, टेलीफोन बूथ, वाकी टॉकी, सायरन, जालीनुमा बैरिकेडिंग, इलेक्ट्रिक फेंसिंग, रिक्त पदों पर कक्षपालों का पदस्थापन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया। वहीं इस क्रम में उपायुक्त द्वारा विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की गई एवं जरूरी निर्देश दिया गया।

    वहीं बैठक में नए जेल निर्माण स्थल पाथरचपड़ा में जलापूर्ति हेतु पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल से उपलब्ध प्राक्कलन के अपूर्ण रहने पर पुनः सुधार कर प्राक्कलन उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा मंडल कारा में संसीमित बीमार बंदियों को सदर अस्पताल जामताड़ा में इलाज कराने को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सदर अस्पताल जामताड़ा में कैदी वार्ड में सिविल कार्य प्रगति की समीक्षा कर उसे ससमय पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त कारा में डंप पड़े कचरे के उठाव को लेकर संबंधित अधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    वही बैठक की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि कारा की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। कारा सुरक्षा के दृष्टिगत सभी यंत्रों के अलावा पर्याप्त प्रकाश आदि बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं कारा में आने जाने वालों का सघन तलाशी करने, मुलाकाती के बाद परिजनों के द्वारा बंदियों को भेजे जाने वाले सामग्री का पूरे जांच के बाद ही कारा में प्रवेश सुनिश्चित करने सहित विभिन्न सुरक्षात्मक बिंदुओं पर कड़ी निगरानी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं इसके अलावा कारा में संसिमित कैदियों/बंदियों को जेल मैनुअल के हिसाब सभी मूलभूत सुविधाओं को अनिवार्य रूप उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

    _*इस मौके पर*_ पुलिस अधीक्षक श्री एहतेशाम वकारीब (भा. पु.से.), सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री संजय कुमार सिंह, प्रभारी कारा अधीक्षक श्री विजय कुमार, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी श्री राहुल प्रियदर्शी, प्रभारी कारापाल श्री ललन कुमार भारती सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Next Article पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर आईजी डीआईजी और एसएसपी पहुंचे जुगसलाई थाना

    Related Posts

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.