Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव 2025: बिष्टुपुर में होगा भव्य आयोजन, झारखंड भर से जुटेंगे कलाकार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव 2025: बिष्टुपुर में होगा भव्य आयोजन, झारखंड भर से जुटेंगे कलाकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव 2025: बिष्टुपुर में होगा भव्य आयोजन, झारखंड भर से जुटेंगे कलाकार

    जमशेदपुर। झारखंड में बांग्ला भाषा सांस्कृतिक को संजोए राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव 2025 का भव्य आयोजन 16 मार्च 2025 को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में किया जाएगा। यह आयोजन बंगीय उत्सव समिति के तत्वावधान में होगा, जिसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष अमित कुमार पत्रों ने संवाददाता सम्मेलन में दी।
    इस भव्य उत्सव में झारखंड के कोने-कोने से कलाकार, साहित्यकार और दर्शक जुटेंगे। इस उत्सव का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य विधानसभा के स्पीकर रवींद्रनाथ महतो उद्घाटन करेंगे।
    यह बंगीय उत्सव झारखंड में बांग्ला भाषा – सांस्कृतिक धरोहर और बांग्ला लोककला को मंच प्रदान करेगा। विभिन्न जिलों से आए कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे:

    युगपुरुष सम्मान से सम्मानित अंशु सरकार और उनकी टीम द्वारा विशेष योग प्रदर्शन किया जाएगा,

    चाईबासा के कलाकार अपनी पारंपरिक नृत्य शैली से समां बांधेंगे।

    जमशेदपुर के सौमी बोस, संदीप बोस, सुदीप्ता दास व उनकी टीम द्वारा बसंत ऋतू के थीम पर कथक व रबिन्द्र संगीत पर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति।

    प्रसिद्ध बांसुरी वादक अशोक दास और माउथ ऑर्गन वादक विकास कुमार शीट की जुगलबंदी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी।

    धनबाद के पूपिन्की आश्रम और अखंडा मंडली द्वारा योग व आध्यात्मिक संगीत की प्रस्तुति।

    रांची के सजल बनर्जी व उनकी टीम द्वारा संगीतमय प्रस्तुति।

    मानभूम पुरुलिया के कुंदन कुमार व कनिका कर्मकार द्वारा राड बांग्ला संगीत की प्रस्तुति।

    स्टार जलसा सुपर स्टार फेम एवं ए.आर. हार्ट बीज बैंड, रांची की अंकिता बसु बनर्जी और गायक राणा बनर्जी अपनी गायकी से समां बांधेंगे।

    संध्या समय बांग्ला लोकगीत गायिका पौशाली बनर्जी की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति होगी।

    इस भव्य आयोजन में झारखंड के सभी जिलों से हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। यह उत्सव न केवल बंगाली समुदाय के लिए बल्कि झारखंड की समग्र सांस्कृतिक विरासत के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

    आयोजन समिति ने इस उत्सव को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। इस आयोजन की आधिकारिक घोषणा बिष्टुपुर स्थित समिति के कार्यालय में की गई, जहां बंगीय उत्सव समिति के चेयरमैन पार्थ सारथी चटर्जी, अध्यक्ष अमित कुमार पत्रों, कार्यकारी अध्यक्ष अपर्णा गुहा, पुरवी घोष, अंशु सरकार, मिथिलेश घोष, शुभंकर चटर्जी, अशोक दत्ता,प्रकाश मुखर्जी, बिनोद दे, महासचिव उत्तम गुहा, और कोषाध्यक्ष अमित माइति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    बिष्टुपुर का गोपाल मैदान इस विशेष दिन पर रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर होगा। पारंपरिक संगीत, नृत्य और योग से भरपूर यह उत्सव संस्कृति प्रेमियों के लिए एक सुनहरा अवसर होगा। समिति ने आम जनता से इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

    झारखंड भर से जुटेंगे कलाकार राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव 2025: बिष्टुपुर में होगा भव्य आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक पूर्णिमा साहू के प्रयासों से पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी और कुष्ठ आश्रम के लोगों को मिली बड़ी राहत, टाटा स्टील प्रबंधन ने दी महत्वपूर्ण स्वीकृति
    Next Article झारखंड विकलांग मंच द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

    Related Posts

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    October 10, 2026

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    October 10, 2026

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Revisión de RojaBet: bonos, juegos y pagos en detalle

    Reseña de RojaBet: bonos, juegos y pagos

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    एकबार फिर नवप्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला में हुआ मारपीट प्रधानाध्यापक के परिजनों ने शिक्षिका

    वीरपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार: एक मामला निष्पादित, तीन विवादों पर हुई सुनवाई

    अक्टूबर में दिसंबर जैसा अहसास – बखरी में बारिश से लौटी गुलाबी ठंड, किसानों के चेहरे खिले

    बारिश के बीच बिजली के बॉक्स में लगी आग, एहतियातन काटी गई आपूर्ति

    सरकार की नीतियों के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.