Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए धर्म के नाम पर नहीं, रोजगार के लिए लड़ाई लड़ना होगा-अमीन हमजा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए धर्म के नाम पर नहीं, रोजगार के लिए लड़ाई लड़ना होगा-अमीन हमजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए धर्म के नाम पर नहीं, रोजगार के लिए लड़ाई लड़ना होगा-अमीन हमजा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता पूजा सिंह

    रोजगार के मुद्दों से भटकाने के लिए वर्तमान समय में युवाओं के अंदर धार्मिक कट्टरता की भावना पैदा कर देश को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है, जो आने वाले भविष्य के लिए काफी खतरनाक साबित होगा, इसलिए युवाओं को अपने भविष्य के लिए धर्म के नाम पर नहीं बल्कि रोजगार के नाम पर लड़ाई लड़ने की जरूरत है।

     

    उपर्युक्त बातें साहेबपुरकमाल अंचल के पंचवीर में एआईवाईएफ के शाखा गठन के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहा। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन भगत सिंह,राजगुरु, सुखदेव,अशफ़ाकउल्ला खान के विचारधाराओं से लैस होकर जिले भर में नौजवानों की मजबूत टीम खड़ा कर रहा है जो आगे चलकर जिले में दंगाइयों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगा।

     

    बिहार महिला समाज की जिला मंत्री ललिता कुमारी ने कहा कि 16 मार्च को होने वाले ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के जिला सम्मेलन में बेरोजगारी का मुद्दा अहम रहेगा,उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई, दुर्गा भाभी, सावित्रीबाई फुले जैसे सरीखे वीरांगनाओं के विचारों पर चलकर ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन से युवाओं को जुड़ना चाहिए।
    ताइक्वांडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के राष्ट्रीय परिषद सदस्य कैसर रेहान ने कहां की निकम्मी सरकार जानबूझकर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करना चाह रही है ताकि आगे आने वाले दिनों में बच्चे पढ़ाई करके सरकार की मुखालफत नहीं कर सके,इस बात को वर्तमान युवा पीढ़ी को समझने की जरूरत है।

     

     

    ज्ञात हो कि आज दिनांक 03 मार्च,2025 को साहेबपुर कमाल के पंचवीर गांव में ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन शाखा का गठन किया गया जिसमें 13 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से भवेश कुमार को अध्यक्ष,सचिव रमण कुमार,उपाध्यक्ष पंकज कुमार, सहसचिव ललन कुमार एवं कोषाध्यक्ष मोहम्मद गुड्डू को चुना गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजादूगोड़ा से सटे बालियागोड़ा में हाथी ने 55 वर्षीय दुर्गा कूदादा को कुचला, वन विभाग ने दाह- सस्कार के लिए सौंपा 25 हजार रूपया
    Next Article मनन कुमार मिश्रा सांसद रहें या बीसीआई अध्यक्ष

    Related Posts

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    June 7, 2026

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    June 7, 2026

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.