Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नोएडा: उत्पादों के प्रचार के नाम पर ठगने वाले ‘कॉल सेंटर’ का पर्दाफाश, 13 लोग गिरफ्तार
    Headlines राष्ट्रीय

    नोएडा: उत्पादों के प्रचार के नाम पर ठगने वाले ‘कॉल सेंटर’ का पर्दाफाश, 13 लोग गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नोएडा: उत्पादों के प्रचार के नाम पर ठगने वाले ‘कॉल सेंटर’ का पर्दाफाश, 13 लोग गिरफ्तार

    नोएडा: नोएडा में पुलिस ने विभिन्न उत्पादों का सोशल मीडिया पर प्रचार करने तथा उनके लिए वितरक उपलब्ध कराने के नाम पर उत्पादकों से लाखों रुपये ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह बृहस्पतिवार को जानकारी दी।

     

    पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बुधवार देर रात कार्रवाई करते हुए सेक्टर 63 के जी-ब्लॉक में स्थित एक ‘कॉल सेंटर’ पर छापा मारा और तीन महिलाओं समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया।

    उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान केशव, विकास, रवि, अमित, प्रदीप, अविनाश, आशीष, रितेश, मनीष, रितेश, निधि, अंजलि और कृतिका के रूप में की गई है।

     

     

    उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से 10 लैपटॉप, दो कंप्यूटर, 10 मोबाइल फोन, एक प्रिंटर, चेक बुक और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि ये लोग विभिन्न उत्पादकों से संपर्क करते थे तथा उन्हें उनके उत्पादों का सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने एवं निर्माता को वितरक उपलब्ध कराने के नाम पर अपने जाल में फंसाते थे तथा उनसे लाखों रुपये ठग लेते थे।

     

     

    उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सैकड़ों लोगों को ठगने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुर्लभ चक्रवात ऑस्ट्रेलिया के तट पर पहुंचा; स्कूल बंद, सार्वजनिक परिवहन थमा
    Next Article उत्तराखंड : प्रधानमंत्री ने मुखबा में मां गंगा की पूजा-अर्चना की

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.