Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बोलानी में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का संपन्न
    Headlines ओड़िशा धर्म

    बोलानी में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का संपन्न

    News DeskBy News DeskFebruary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बड़बिल : बोलानी गायत्री शक्तिपीठ में गुरुवार को तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में आयोजित यज्ञशाला में प्रज्ञा पुराण कथा व नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिन विशेष पुर्णाहुति यज्ञ किया गया। साथ ही वैदिक मंत्रोचार से आह्वाहित देव शक्तियों का विसर्जन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन आयोजन स्थल पर टोली नायक भाई प्रशांत कुमार सेठ ने धर्म ध्वजारोहण करने के उपरांत तीन सौ की संख्या में स्थानीय महिलाओं और युवतियों ने कारो नदी से वैदिक मंत्र और पुजा अर्चना कर कलश में जल भर मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई एवं आयोजन स्थल पहुंचने पर जल से भरे कलशों की आरती कर यज्ञशाला में स्थापित किया गया। संध्या में टोली द्वारा युग संगीत के साथ दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। वहीं बुधवार और गुरुवार की सुबह नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आरम्भ किया गया जिसमें नौ दंपति सहित सैकड़ों लोगों ने गायत्री मंत्र के साथ यज्ञकुण्ड में आहुति प्रदान किए। इस विशेष अवसर पर दर्जनों महिलाओं , युवतियों ने दीक्षा ली। इसके साथ यज्ञोपवीत, मुण्डन और अन्य संस्कार किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली नायक प्रशांत कुमार सेठ ने गायत्री मंत्र और परमपूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ का यह कार्यक्रम लोगों को सद्बुद्धि, सद्चिंतन एवं सत्कर्म से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है। जो लोग यज्ञ और गायत्री से जुड़ जाते हैं उनका जीवन पुष्पित, पल्लवित और सुगंधित हो जाता है। सद्चिंत व्यक्ति के जीवन की दिशा धारा बदल देता है। उन्होंने कहा कि 2026 में गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा और अखंड दीपक की जन्म शताब्दी भव्य रूप से मनाई जाएगी। इसके लिए ज्योति कलश यात्रा के माध्यम जन-जन को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने आम जनमानस को नशा से दूर रहने और अपने सात्विक भोजन करने को प्रेरित किया। पूर्णाहुति कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात बोलानी गायत्री शक्तिपीठ संचालक प्रभाकर मल्लिक, अमरेश कुमार पात्रा, विद्याधर महंतो और वरिष्ठ समाजसेवी तरूण कु नाग ने टोली को नम आंखों से विदाई दी। इस अवसर पर जोड़ा, बड़बिल और कलिंगानगर गायत्री परिवार सदस्य समेत भारी संख्या में बोलानी के बुद्धिजीवी वर्ग ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला में एक पैर वाले नवजात का जन्म
    Next Article अब केबुल टाउन के निवासियों को मिलेगी टाटा की बिजली

    Related Posts

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    September 3, 2026

    टाटा स्टील का बोनस समझौता हुआ 25,603 कर्मचारियों के बीच वितरित होंगे 315 करोड़ रुपये

    September 3, 2026

    कोल्हान की आवाज को मिला निरंतर नेतृत्व, विजय आनंद मूनका फिर निर्विरोध चुने गए FJCCI क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    टाटा स्टील का बोनस समझौता हुआ 25,603 कर्मचारियों के बीच वितरित होंगे 315 करोड़ रुपये

    कोल्हान की आवाज को मिला निरंतर नेतृत्व, विजय आनंद मूनका फिर निर्विरोध चुने गए FJCCI क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

    बेरमो विधायक अनुप सिंह का जिला कांग्रेस ने किया स्वागत

    घाटशिला में दावा-आपत्ति स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर

    एसआईआर दावा-आपत्ति को लेकर कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर पर मतदाताओं की मदद का आह्वान

    फर्जी फिजियोथेरेपी क्लीनिक की आड़ में नर्सिंग होम चलाने का आरोप, फरार चिकित्सक डॉ. एनके सिन्हा देवघर से गिरफ्तार

    निखार सबलोक हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, यूपी के दो कथित शूटर हथियार के साथ गिरफ्तार

    PNM और OSL की मनमानी से केरेडारी-टंडवा मुख्य सड़क पर जाम, ब्लैकलिस्ट करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.