Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो का नाला विधानसभा के लोगों के लिए बड़ी पहल,जल्द मिलेगा ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(ITI) का सौगात,जमीन की हुई चिन्हितकरन
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो का नाला विधानसभा के लोगों के लिए बड़ी पहल,जल्द मिलेगा ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(ITI) का सौगात,जमीन की हुई चिन्हितकरन

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो के प्रयास से नाला विधानसभा के लोगों को मिला ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का सौगात

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा: श्रम नियोजन , प्रशिक्षण एंव कौशल विभाग रांची के निदेशक आदेशानुसार नाला विधानसभा क्षेत्र में एक नया ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के लिए जमीन चिह्नित कर 24 घंटों के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। उसी के आलोक में अंचलाधिकारी कय्यूम अंसारी के आदेशानुसार अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी, अंचल अमीन विधानसभा क्षेत्र के मोहजोड़ी स्थित खामार मोड़ के समीप स्थित सरकारी पतित जमीन को चिन्हित किया। मौके पर ग्रामीण भी उपस्थित थे। ग्रामीणों से सलाह मशविरा कर कुल पांच एकड़ जमीन ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) के लिए चिन्हित किया गया। इसके लिए स्वपन कुमार महतो, ध्रुव लाल महतो, मुरूलीधर महतो, गुरुपद महतो,अंजन कुमार यादव, भजहरि महतो, बासुदेव महतो आदि ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष को बधाई दी। कहा कि उनके अथक प्रयास से सुदुर ग्रामीण क्षेत्र में इस ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण हो जाने से साधारण परिवार ग्रामीण शिक्षित युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने दुरभाष पर कहा कि इस बार की कार्यकाल का यह महत्वपूर्ण कार्य है। तकनीकी शिक्षा के अभाव में यहां युवाओं को रोजगार मिलने में काफी कठिनाई होती है। इसलिए बहुत दिनों से मेरा प्रयास था कि विधानसभा क्षेत्र में एक ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की निहायत जरूरी है। जो आज पुरा होते दिख रहा है। शीघ्र ही भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले समय में इसे पोलीटेक्निक में विस्तारित किया जाएगा। कहा कि शिक्षा क्षेत्र में नाला विधानसभा क्षेत्र में और कई महत्वपूर्ण योजना मेरे मन में है ताकि यहां के छात्र-छात्रा घर का खाना खाकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर सके। बताया कि उसी के बगल में केन्द्रीय विद्यालय के लिए भी जमीन चिह्नित कर भेजा गया है । केवल सरकार का आदेश का प्रतिक्षा है। इस अवसर पर अंचल निरीक्षक सह राजस्व कर्मचारी श्याम सुंदर बेसरा, विश्वनाथ मंडल , अंचल अमीन प्रवीर राउत के अलावा ग्रामीण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना की जिले की पहली लाभुक को सौंपे 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि
    Next Article मुखिया एवं जल सहिया को चापाकल एवं पानी टंकी के बारे में सर्वे कर प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर जमा करने का निर्देश

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    June 29, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    June 29, 2026

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    June 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नोएडा में ‘निर्मल्या कलश पात्र’ स्थापित, पर्यावरण संरक्षण और आस्था का संगम

    गौ सम्मान आह्वान हस्ताक्षर अभियान: नवापारा-राजिम में जन-जागरण रथ यात्रा का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    हरियाणा की ‘अटल ई-पुस्तकालय’ क्रांति: ग्रामीण युवाओं के सपनों की नई उड़ान

    भारतीय पासपोर्ट और नागरिकता: आपकी पहचान का अंतिम कानूनी सच क्या है?

    मोहर्रम पर ऐतिहासिक सफलता: उत्तर प्रदेश में शांति व्यवस्था की मिसाल

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.