Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

    नयी दिल्ली;  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अपनी सादगी, ईमानदारी और बेदाग छवि के कारण देश की राजनीति में वे एक आदर्श राजनेता के तौर पर जाने गए।

    पिछले साल सरकार ने बिहार में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) राजनीति के जनक माने जाने वाले ठाकुर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा था। दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को और निधन 17 फरवरी 1988 को हुआ था।

     

     

    शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देश में जब भी सामाजिक न्याय और पिछड़े व वंचित वर्गों के अधिकारों की बात होती है, तो भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी का नाम सदैव सम्मान के साथ लिया जाता है। अपनी सादगी, ईमानदारी और बेदाग छवि के कारण देश की राजनीति में वे एक आदर्श राजनेता के तौर पर जाने गए।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘उनका जीवन एक सच्चे जनसेवक के रूप में युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा। जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।’’

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी इस ‘सामाजिक न्याय के पुरोधा’ को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

     

     

    उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले श्रद्धेय कर्पूरी जी सामाजिक जीवन में शुचिता एवं सादगी के प्रतीक थे। लोकतंत्र के सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की दिशा में उनका योगदान अमूल्य है। ईमानदारी, देशसेवा और जनसेवा से ओतप्रोत उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व प्रेरणीय है।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअसम विधानसभा का सत्र राजधानी के बाहर पहली बार कोकराझार में आयोजित
    Next Article आप ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी पर सवाल उठाया

    Related Posts

    वेनेजुएला भूकम्प: प्राकृतिक आपदाएं और भारत की तैयारी

    June 30, 2026

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहरा रहा है खुद को?

    June 30, 2026

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहराया जा रहा है पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में?

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वेनेजुएला भूकम्प: प्राकृतिक आपदाएं और भारत की तैयारी

    ठाणे में युवती से मदद के बहाने ASI पर छेड़छाड़ का आरोप, विभाग ने किया तबादला

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहरा रहा है खुद को?

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहराया जा रहा है पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में?

    कल्पक्कम में भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन संयंत्र: ऊर्जा क्रांति का नया अध्याय

    जमशेदपुर DD बार हत्याकांड: अब केवल कार्रवाई नहीं, जवाबदेही भी तय हो!

    डीडी बार हत्याकांड: कांग्रेस ने भाजपा नेता नीरज सिंह की गिरफ्तारी और डीडी बार को स्थायी रूप से बंद करने की मांग उठाई

    यशोदा हॉस्पिटल सिकंदराबाद ने जमशेदपुर में एडवांस्ड कार्डियक केयर पर दी जानकारी, ECMO सेवाओं पर दिया जोर

    साहित्यिक परिचर्चा में ब्रजेंद्रनाथ मिश्र प्रथम, तुलसी जयंती समारोह का हुआ शुभारंभ

    गोलमुरी में चलती कार का एक्सल टूटा, डिवाइडर से टकराई गाड़ी; बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.