Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला शिक्षा पदाधिकारी राष्ट्र संवाद के खबर पर लिया संज्ञान,प्लस टू विद्यालय के प्रभारी को स्पष्टीकरण
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड संथाल परगना

    जिला शिक्षा पदाधिकारी राष्ट्र संवाद के खबर पर लिया संज्ञान,प्लस टू विद्यालय के प्रभारी को स्पष्टीकरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला शिक्षा पदाधिकारी राष्ट्र संवाद के खबर पर लिया संज्ञान,प्लस टू विद्यालय के प्रभारी को स्पष्टीकरण

    जामताड़ा जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम की जिले भर में जमकर हो रही तारीफ,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उम्मीद

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: जामताड़ा जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम ने राष्ट्र संवाद के खबर को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लिया है ,इस तरह से कह सकते हैं कि राष्ट्र संवाद के खबर का एक बड़ा असर हुआ है।बताते चलें बीते 9 फरवरी को राष्ट्र संवाद ने एक खबर प्रकाशित किया था जिसमें सूत्र के हवाले से बताया गया था कि सिंहवाहिनी प्लस टू विद्यालय कुंडहित के प्रभारी प्रधानाध्यापक मंतोष कुमार मंडल के द्वारा कक्षा 10 के छात्रों से एडमीट कार्ड के ऑनलाईन खर्च के नाम पर अवैध रूप से ₹50 से लेकर ₹100 तक की अवैध वसूली की गई है। सूत्र के हवाले से यह भी बताया गया था कि कक्षा 12वीं के एससी/ एसटी छात्रों से फॉर्म फीलप के लिए 910 रुपए के बदले 1260 रूपये वसूले गए हैं। इस खबर को जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम ने संज्ञान में लिया और नोटिस जारी करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पूछा है। पत्र में कहा गया है कि अगर संतोषजनक स्पष्टीकरण में जवाब नहीं पाया गया तो प्रभारी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी ।संज्ञन लेने पर पत्र में राष्ट्र संवाद का भी जिक्र है।

    प्रभारी का भी रखा गया था पक्ष: सिंहवाहिनी प्लस टू विद्यालय कुंडहित के प्रभारी प्रधानाध्यापक मंतोष कुमार मंडल का भी बीते 9 फरवरी को खबर में पक्ष रखा गया था जिसमें मंतोष कुमार मंडल ने बताया था कि सभी आरोप बेबुनियाद है।

    क्या कहते हैं स्थानीय लोग: स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने ईमानदारी पूर्वक कर्तव्यों का परिचय देते हुए जिस तरह से राष्ट्र संवाद के खबर को संज्ञान में लिया है वह कहीं ना कहीं बधाई के पात्र हैं, स्थानीय लोग बताते हैं कि कुंडहित सिंहवाहिनी प्लस टू विद्यालय में बहुत सारे ऐसे विद्यार्थी है जिन्हें पहनने के लिए चप्पल तक नसीब नहीं होता है ।ऐसे में वैसे विद्यार्थियों से इस तरह से विद्यालय में शुल्क लगे वह भी जिस तरह से बताया जा रहा है कि यह राशि वैध नहीं है अवैध है तो ऐसे में कहीं ना कहीं चिंतनीय विषय है। स्थानीय लोग जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी की खूब जमकर तारीफ कर रहे हैं ।कहा कि ऐसे जिला शिक्षा पदाधिकारी से अब उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में क्षेत्र में शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा। स्कूली बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगा ।कहा जामताड़ा जिला का अधिकांश क्षेत्र के लोग कृषि कार्य पर ही निर्भर है, लोग अपने बच्चों को कलम कॉपी तक नहीं दे पाते हैं ,तो ऐसे में ट्यूशन की फीस कहां से दे पाएंगे और ऐसे में जिस तरह से जिला शिक्षा पदाधिकारी की कार्रवाई देखी गई ऐसे में कहीं न कहीं यह आने वाले दिनों में साबित होगा कि स्कूली बच्चों को अब ट्यूशन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, वह शिक्षा स्कूल से ही प्राप्त हो जाएगी ।यानी मोटा-मोटी तौर पर कहा जाए तो अब जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम के ईमानदारी पूर्वक कर्तव्यों से स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुसीबत को उपहार के रूप में स्वीकार करना होगा तभी मनुष्य अपने जीवन में बड़ा से बड़ा कार्य कर सकता है
    Next Article भटोन्दा के ग्रामीणों ने NH 4 लेन में अंडर पास नहीं देने के विरोध में धरना दिया

    Related Posts

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    May 27, 2026

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    May 27, 2026

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.