Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धरम माहाजड़ुआही में एसटी मांग को लेकर कुड़मि नेताओं द्वारा की गई महाआंदोलन की घोषणा
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    धरम माहाजड़ुआही में एसटी मांग को लेकर कुड़मि नेताओं द्वारा की गई महाआंदोलन की घोषणा

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धरम माहाजड़ुआही में एसटी मांग को लेकर कुड़मि नेताओं द्वारा की गई महाआंदोलन की घोषणा

    20 सितंबर को झाड़खंड, बंगाल और ओडिशा में एक साथ सौ जगह पर होगी रेल टेका — अजीत प्रसाद
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पुरुलिया। मुरगुमा स्थित केनेकेचे पहाड़ में दो दिवसीय कुड़मालि नेगाचारि धरम माहाजड़ुआही का 7वीं महासम्मेलन संपन्न हो गया। इस महासम्मेलन में झाड़खंड, बंगाल, ओडिशा, असम आदि जगहों से हजारों कुड़मि लोग शामिल हुए। इस सम्मेलन में आदिवासी धर्म आधारित चर्चाओं के साथ-साथ कड़मि आंदोलन के लिए साल भर का एजेंडा तैयार किया गया। इसमें आदिवासी कुड़मि समाज के नेतृत्व में अन्य संगठनों का भी निर्णय लिया गया यह सर्व सहमति से पारित होकर अंत में समाज के मुलखुंटि मूल मानता अजीत प्रसाद महतो ने सभी बिंदुओं को महासभा में घोषणा किया। इस वर्ष मुख्य रूप से आठ बिंदुओं को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।
    आने वाले 2025 की जनगणना में मातृभाषा के स्थान पर कुड़मालि, जाति के स्थान पर कुड़मि और धर्म के स्थान पर आदिवासी धर्म या एनिमिज्म धर्म लिखना है।
    अगर जाति आधारित जनगणना नहीं होती है, तो जनगणना का ही विरोध किया जाएगा।. जन्म, विवाह, श्राद्धकर्म और अन्य पूजा इत्यादि में ब्राह्मण निषेध रहेगा। इसके लिए आदिवासी कुड़मालि नेग-नेगाचारी विधि से ही समस्त संस्कार, पूजा एवं क्रियाकर्म करना होगा।
    विवाह में कोई भी कुड़मि युवा दहेज नहीं लेने का निर्णय लेगा।
    जो कुड़मि विधायक व सांसद विधानसभा और संसद में कुड़मियों के सभी मांगों पर बात नहीं उठाते, उनके विरुद्ध में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
    अगले विधानसभा चुनाव में बंगाल सरकार के विरोध में सख्त कदम उठाया जाएगा। क्योंकि ममता सरकार 2017 से कुड़मियों का कमेंट एण्ड जस्टिफिकेशन को अब तक रोककर रखा है।
    25 मार्च 2025 को एसटी, धर्मकोड और कुड़मालि भाषा मांग को लेकर डीआई ऑफिस घेराव किया जाएगा।

    20 सितंबर 2025 को पूरे वृहद छोटानागपुर में सौ (100) जगहों पर रेल टेका (रोको) किया जाएगा। इन सभी बिंदुओं के निर्णायक मंडली में मुलखुंटि मूल मानता अजीत प्रसाद महतो, केंद्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुजीत कुमार महतो, छोटेलाल महतो व अधिवक्ता बसंत महन्ता, केंद्रीय प्रवक्ता सशधर काड़ुआर, केंद्रीय सचिव अधिवक्ता सुनील कुमार महतो, केंद्रीय सहसचिव जयराम महतो व संजय महतो, केंद्रीय कोषाध्यक्ष रासबिहारी महतो, केंद्रीय संपादक साधन महतो, कुड़मालि धर्म गुरु संतोष काटिआर, कुड़मालि इतिहासविद दीपक पुनअरिआर, झाड़खंड प्रदेश अध्यक्ष पद्मलोचन महतो, प्रदेश संगठन सचिव संजीव महतो, पीआरएस गुणधाम मुतरुआर आदि मुख्य रूप से उपस्थिति थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमलूटी में आयोजित 18 वीं राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कोडरमा को पराजित कर बोकारो बना चैम्पियन
    Next Article माटीगोड़ा पंचायत भवन में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन 408 मरीजों की हुई जांच

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.