Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी के मित्र, फिर भारतीय नागरिकों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों: सपा सांसद
    Headlines राष्ट्रीय

    ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी के मित्र, फिर भारतीय नागरिकों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों: सपा सांसद

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी के मित्र, फिर भारतीय नागरिकों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों: सपा सांसद

    नयी दिल्ली:  समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद शिवपाल सिंह पटेल ने अमेरिका से वापस भेजे गए भारतीय प्रवासियों से जुड़ा विषय शुक्रवार को लोकसभा में उठाया और कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना मित्र कहते थे, फिर भारत के लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार क्यों हुआ।

     

     

    उन्होंने केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए आरोप लगाया कि भारतीय नागरिकों का अपमान हुआ और भारत सरकार संवेदनाहीन बनी रही।

    पटेल ने दावा किया कि चीन को लेकर भी सरकार का रवैया यही था, इसलिए दुनिया के कई देश भारत को हल्के में लेते हैं।

     

     

    सपा सांसद ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘वह (प्रधानमंत्री) तो कहते थे कि डोनाल्ड ट्रंप हमारे मित्र हैं, फिर भारतीय नागरिकों के साथ यह व्यवहार क्यों हुआ।’’

    पटेल ने कहा, ‘‘महाकुंभ पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किये, लेकिन किस तरह की अव्यवस्था रही सब जानते हैं…कुछ तथाकथित संत भगदड़ में मरने वालों को मोक्ष मिलने की संज्ञा देते हैं। ऐसा सिर्फ भाजपा की सरकार में होता है।’’

    उन्होंने कहा कि सरकार को प्रयास करना चाहिए कि भारत भी चीन की तरह विनिर्माण क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाए।

    उन्होंने दावा किया कि बजट में गांव, किसानों, मजदूरों और युवाओं के लिए कोई विशेष घोषणा नहीं की गई।

    पटेल ने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है, जिसके कारण निर्यात घटेगा और आयात बढ़ता जाएगा।

     

     

     

    तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा) के सांसद दग्गुमल्ला प्रसाद राव ने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और देश के भविष्य की मजबूत बुनियाद तैयार करने पर जोर दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने सतत विकास पर जोर दिया और यह एक विकसित भारत का बजट है।

    राव ने कहा कि बजटीय आवंटन से आंध्र प्रदेश की प्रगति को रफ्तार मिली है।

    जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि बजट में बिहार के लिए जो घोषणाएं की गई हैं उससे बिहार के विकास को गति मिलेगी।

    कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने आरोप लगाया कि आंकड़ों के जरिये लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया है।

     

     

    उन्होंने कहा कि यदि 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं तो फिर आज भी 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज क्यों दिया जा रहा है?

    अनवर ने आरोप लगाया, ‘‘नरेन्द्र मोदी जी, आपकी सरकार रुपये के मूल्य में आ रही गिरावट को रोकने में विफल है।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वर्गीय पुनीत के पुण्य स्मृति में 11 वां रक्तदान शिविर आयोजित
    Next Article अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर 14 फरवरी से चलेगा अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान

    Related Posts

    सात मई के हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी ढेर: डीजीएमओ

    May 11, 2025

    पाकिस्तान के रावलपिंडी में भी भारतीय सेना की ताकत महसूस की गई : राजनाथ

    May 11, 2025

    प्रधानमंत्री मोदी का निर्देश-वहां से गोली चलेगी, तो यहां से गोला चलेगा : सरकारी सूत्र

    May 11, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सात मई के हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी ढेर: डीजीएमओ

    पाकिस्तान के रावलपिंडी में भी भारतीय सेना की ताकत महसूस की गई : राजनाथ

    रोमांचक मुकाबले में पुलिस एकादश ने प्रेस एकादशी को दी मात

    शारीरिक जांच दौड़ एवं शारीरिक माप के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

    प्रधानमंत्री मोदी का निर्देश-वहां से गोली चलेगी, तो यहां से गोला चलेगा : सरकारी सूत्र

    मातृ दिवस पर विधायक पूर्णिमा दास साहू मातृ दिवस पर अपनी बेटी के साथ समय विताते दिखी

    सामाजिक संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन का सम्मान समारोह माइकल जॉन प्रेक्षागृह में आयोजित

    टाटा कंपनी के जर्जर क्वार्टर से ईंट निकालने के दौरान छज्जा गिरने से एक मजदूर की मौत

    अंसार खान के पहल पर गुलाब बाग फेस 2 , जवाहर नगर रोड नंबर 13 में ट्रांसफार्मर लगाए गए

    एग्रिको में जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन के समर कैंप का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन, 11 से 25 मई तक चलेगा समर कैंप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.