Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाकुंभ दौरा रद्द: 5 फरवरी को प्रयागराज नहीं जाएंगे पीएम मोदी
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश

    महाकुंभ दौरा रद्द: 5 फरवरी को प्रयागराज नहीं जाएंगे पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महाकुंभ दौरा रद्द: 5 फरवरी को प्रयागराज नहीं जाएंगे पीएम मोदी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 5 फरवरी को महाकुंभ 2025 में जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। हालांकि, वे किसी अन्य दिन कुंभ स्नान के लिए आ सकते हैं, लेकिन इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर हुए हादसे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाए हैं। इस हादसे में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

     

    महाकुंभ में प्रशासनिक बदलाव
    महाकुंभ क्षेत्र को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया, अब किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। VIP और VVIP पास रद्द कर दिए गए, बिना पास के ही श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने के लिए ‘वन-वे रूट’ लागू हुआ। जिससे अनावश्यक भीड़ इकट्ठा न हो। 4 फरवरी तक बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक, इससे यातायात और भीड़ पर नियंत्रण रखा जाएगा। संगम क्षेत्र में स्नान के बाद अधिक देर तक रुकने की अनुमति नहीं, जिससे भीड़ जल्द नियंत्रित हो सके। कुंभ प्रशासन को मजबूत करने के लिए नए अधिकारियों की तैनाती, बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए।

     

     

    हादसे के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अटूट बनी हुई है। 3 फरवरी को वसंत पंचमी के अवसर पर ‘अमृत स्नान’ होगा, जिसमें करीब 5 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में स्नान करने की उम्मीद है। अब तक 28 करोड़ से अधिक लोग गंगा स्नान कर चुके हैं, और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। मेला प्रशासन के अनुसार, 30 जनवरी सुबह 10 बजे तक 28.5 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। साथ ही, 10 लाख से अधिक श्रद्धालु कल्पवास कर रहे हैं। योगी सरकार ने 29 जनवरी की भगदड़ की जांच के लिए तीन-सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है, जो तुरंत कार्यरत हो गया है। आयोग को एक महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपनी होगी, हालांकि जरूरत पड़ने पर समय बढ़ाया जा सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर: पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी हुए ढेर
    Next Article झारखंड सरकार की जेएमएमएसवाई योजना के लिए बंगाल के आवेदक ने 94 आवेदन दाखिल किए

    Related Posts

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.