Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फर्जी दारोगा गिरफ्तार,पुलिस की वर्दी पहनकर मचा रहा था भौकाल.
    Breaking News अपराध उत्तर प्रदेश खबरें राज्य से राष्ट्रीय

    फर्जी दारोगा गिरफ्तार,पुलिस की वर्दी पहनकर मचा रहा था भौकाल.

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फर्जी दारोगा गिरफ्तार,पुलिस की वर्दी पहनकर मचा रहा था भौकाल.

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अमेठी।जिले की थाना मुसाफिरखाना पुलिस व स्वाट टीम ने यूपी पुलिस की वर्दी पहने हुए एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के कब्जे से
    पुलिस की वर्दी,पुलिस का मोनोग्राम व स्टार आदि बरामद हुआ।फर्जी दारोगा को गिरफ्तार कर पुलिस ने आवाश्यक विधिक कार्रवाई की।

    पुलिस के मुताबिक जिले में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को मुसाफिरखाना थाना में तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुमार दीक्षित व उनकी टीम क्षेत्र में देखभाल व वाहनों की चेकिंग के लिये भ्रमण पर थे तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहने हुए है जो स्थानीय थाने का नहीं है जो थाना क्षेत्र में कई दिनों से घूमकर वर्दी का रोब दिखा रहा है।मुखबिर की सूचना पर एसआई राजेश कुमार दीक्षित ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंच कर देखा गया तो एक व्यक्ति पी कैप लगाये हुए यूपी पुलिस की वर्दी में मौजूद था।पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े होने का कारण पूछा गया तो आरोपी ने बताया कि वह कोदैली गांव जाना चाह रहा हैं साधन का इंतजार कर रहा हैं।नियुक्ति के संबंध में पूछे जाने पर उसने बताया कि वह फतेहपुर जिले में नियुक्त है,पुलिस टीम ने थाने का नाम व पीएनओ नंबर पूछा तो आरोपी नहीं बता सका।शंका होने पर उक्त व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना नाम प्रमोद कुमार पाण्डेय निवासी गांव- कोदैली थाना मुसाफिरखाना,अमेठी बताया।पुलिस की जामा तलाशी में फर्जी दारोगा के पास से यूपी पुलिस का आई कार्ड बरामद हुआ।

     

    पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रमोद कुमार ने बताया कि वह बीएससी तक पढ़ा है,उसकी महत्वाकांक्षा पुलिस में जाने की थी लेकिन वह भर्ती नहीं हो पाया।इसीलिये पुलिस की वर्दी बनवायी और वर्दी में लगाने वाले सामान,स्टार,मोनोग्राम,बेल्ट,पी कैप,सीटी डोरी आदि यूपी पुलिस वर्दी का सामान खरीदा और पहनने लगा।आरोपी ने अपने गांव व रिश्तेदारों में प्रचारित कर दिया कि उसकी नौकरी पुलिस में लग गयी है और ट्रेनिंग रायबरेली में हो रही है वह कमरा लेकर रायबरेली में रहने लगा।बिगत 16 नवम्बर-24 को उसकी शादी हो गयी व यूपी पुलिस में एसआई पद पर होने के नाम पर उसे दहेज के रूप में ससुराल पक्ष से एक ब्रेजा गाड़ी व 10 लाख रुपये भी मिले थे।रोजगार का कोई साधन न होने के कारण व गृहस्थी चलाने के लिये वह वर्दी का नाजायज फायदा उठाने लगा।कानून का भय दिखाकर उसने भोले-भाले लोगों से काफी रुपये कमाये।
    पुलिस टीम ने आरोपी फर्जी दारोगा को थाना क्षेत्र के दादरा रेलवे क्रासिंग के पास से करीब साढ़े बारह बजे दिन में गिरफ्तार किया।आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही की।

    पुलिस की वर्दी पहनकर मचा रहा था भौकाल. फर्जी दारोगा गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेठी:चोरी की 70 प्लाई के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार,पिकअप बरामद.
    Next Article गुटखा के नाम पर सादा पान मसाला की बिक्री पर लगेगा प्रतिबंध – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

    Related Posts

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.