Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेठी:चोरी की 70 प्लाई के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार,पिकअप बरामद.
    Breaking News अपराध उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

    अमेठी:चोरी की 70 प्लाई के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार,पिकअप बरामद.

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चोरी की 70 प्लाई के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार,पिकअप बरामद.
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अमेठी।जिले की मोहनगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में हुई चोरी का खुलासा करते हुए अन्तर जनपदीय तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।चोरों के पास से करीब एक लाख चालीस हजार रुपये कीमत के 70 प्लाई व चोरी में इस्तेमाल की गई पिकअप बरामद हुई।चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आवाश्यक विधिक कार्रवाई की।
    घटना का विवरण- मोहनगंज थानाक्षेत्र के गांव बहादुरपुर,रस्तामऊ के निवासी राममूर्ति सिंह ने थाना मोहनगंज में लिखित तहरीर दी कि उनका सेटरिंग का कार्य रजनपुर मोड़ पर लगा हुआ था वहां पर लगभग सत्तर प्लाई सटरिंग से खुलकर बिल्डिंग के अंदर रखी हुई थी जिन्हें बीते 27/28 जनवरी की दरमियानी रात को अज्ञात व्यक्ति वाहन पर लादकर तिलोई की तरफ भाग गये।पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना मोहनगंज में मुकदमा पंजीकृत किया गया एवं पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक ने घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये थे।
    मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता-

     

    पुलिस के मुताबिक थाना मोहनगंज के एसआई विजय नारायण पाण्डेय व उनकी टीम क्षेत्र में देखभाल व वाहनों के चेकिंग के लिये क्षेत्र में मौजूद थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति पिकअप नंबर यूपी 33 AT 1450 पर चोरी की हुई सटरिंग की प्लाई लाद कर बेचने के लिये शंकरगंज से मोहगंज की तरफ आ रहे हैं।मुखबिर की सूचना पर एसआई विजय नारायण ने नवनिर्मित टोल प्लाजा कामापुर के पास वाहनों की चेकिंग लगाकर पिकअप नंबर यूपी 33 AT 1450 को रोक लिया।पिकअप सवार व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो चालक ने अपना नाम रामचन्द्र निवासी ग्राम लक्ष्मणगंज,असनी थाना मोहनगंज अमेठी व दूसरे ने बताया अपना नाम कल्लू निवासी देवतरा थाना महाराजगंज,रायबरेली और तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम अरविंद निवासी लक्ष्मणगंज,असनी थाना मोहनगंज बताया।पुलिस के पिकअप पर लदी प्लाई के संबंध में पूछने पर बता न सके और चालक वाहन के कागज मांगने पर दिखा न सका ।
    नवनिर्मित टोल प्लाजा कामापुर के पास से हुई गिरफ्तारी- पुलिस की पूछताछ में तीनों व्यक्तियों ने बताया कि पिकअप पर लदी इस प्लाई को वे लोग ने इसी महीने 27/28 जनवरी की रात्रि में समय लगभग ढाई बजे 200 बेड अस्पताल के आगे रजनपुर मोड़ के पास बन रहे मकान से इसी पिकअप पर लादकर रायबरेली बेचने जा रहे थे।मोहनगंज पुलिस ने तीनों आरोपियों को नवनिर्मित टोल प्लाजा कामापुर के पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मोहनगंज पुलिस ने विधिक कार्यवाही की।

    चोरी की 70 प्लाई के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार पिकअप बरामद.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : अमरप्रीत सिंह काले
    Next Article फर्जी दारोगा गिरफ्तार,पुलिस की वर्दी पहनकर मचा रहा था भौकाल.

    Related Posts

    सड़कों पर जानकारी का अधिकार: पारदर्शिता की मांग

    June 14, 2026

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    June 14, 2026

    टीएमसी में बगावत: कौन है इसका मास्टरमाइंड?

    June 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आजसू का लक्ष्य झारखंड का नवनिर्माण, 22 जून को धनबाद में होगा जनाक्रोश मार्च : सुदेश महतो

    तिरिंग जाहिरा थान का सौंदर्यीकरण 15 वा वित्त योजना से होगा

    कोल्हान में मजदूरों को एकजुट करेगा बीकेएमएस, जल्द शुरू होगा व्यापक सदस्यता अभियान

    धानचाटानी गांव में सांसद बिद्युत बरण महतो ने ग्राम चौपाल निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

    सड़कों पर जानकारी का अधिकार: पारदर्शिता की मांग

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    टीएमसी में बगावत: कौन है इसका मास्टरमाइंड?

    घातक खतरा: सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री का खुलेआम प्रसार

    गृहिणी राष्ट्रनिर्माता होकर भी क्यों है हिंसा की शिकार?

    अडिग विश्वास का स्तंभ: मेरे पिता की शक्ति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.