Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्र हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : अमरप्रीत सिंह काले
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    राष्ट्र हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : अमरप्रीत सिंह काले

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 29, 2025Updated:January 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : अमरप्रीत सिंह काले

    भाजपा जुगसलाई मंडल द्वारा सदस्यता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    भारतीय जनता पार्टी, जुगसलाई मंडल के तत्वावधान में मंडल महामंत्री पिंटू शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

    इस अभियान में सदस्यता प्रभारी चंद्रशेखर दास, सह प्रभारी गुरजिंदर सिंह, पिंटू सैनी, मंडल महामंत्री सुनील शर्मा, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश पाठक, मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनमोल शर्मा, वरिष्ठ नेता उपेंद्र चटर्जी, सत्यनारायण अग्रवाल (मुन्ना), किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि शंकर तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे।

    सदस्यता अभियान के तहत शंकर राम, बंटी सिंह, जितेंद्र साहू, शालिनी, बृजमोहन साहू और प्रदीप पांडे सहित सैकड़ों नए सदस्यों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

    श्री अमरप्रीत सिंह काले ने इस अवसर पर कहा, “भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़कर देश के समग्र विकास में भागीदार बनाना है।”

    इस अभियान के माध्यम से भाजपा ने अपनी संगठनात्मक शक्ति को और सशक्त किया तथा नए सदस्यों को पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने का संकल्प दोहराया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवा जमशेदपुर की पहल पर रांची चाणक्य होटल में राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला
    Next Article अमेठी:चोरी की 70 प्लाई के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार,पिकअप बरामद.

    Related Posts

    जिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन विस्तार व बूथ सशक्तिकरण पर जोर

    June 14, 2026

    घाटशिला अनुमंडल में साइबर अपराध: जादूगोड़ा बना ठगों का गढ़

    June 14, 2026

    विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता : दिनेश कुमार

    June 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन विस्तार व बूथ सशक्तिकरण पर जोर

    घाटशिला अनुमंडल में साइबर अपराध: जादूगोड़ा बना ठगों का गढ़

    विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता : दिनेश कुमार

    विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता : दिनेश कुमार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर के पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बागबेड़ा, सुंदरनगर एवं घाघीडीह मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर यादव भवन, बागबेड़ा में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। दिनेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना और त्रुटियों को दूर करना लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान तथा मतदाता सूची को अद्यतन बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मेनका सरदार ने मतदाता सूची की शुद्धता को निष्पक्ष लोकतंत्र की आधारशिला बताया, जबकि जिला महामंत्री जितेंद्र राय ने बूथ कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारियों, बीएलए-2 और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

    लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन भरत सिंह ने किया ‘‘ज्ञानोदय’’ पी.एस.टी. एवं क्लब ऑफिसर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का भव्य आयोजन

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर व पौधारोपण आयोजित

    गोलमुरी में दर्दनाक हादसा: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार महिला गंभीर घायल, अफवाह पर भड़के लोगों ने किया हंगामा

    मीरा रोड: डांस क्लब की आड़ में देह व्यापार, एजेंट गिरफ्तार

    पचास की उम्र के बाद: नई चमक और जीवन की नई पारी

    सत्ता बदलते ही नेताओं की वफादारी: पश्चिम बंगाल से सबक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.