Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युवा जमशेदपुर की पहल पर रांची चाणक्य होटल में राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    युवा जमशेदपुर की पहल पर रांची चाणक्य होटल में राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 29, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    युवा जमशेदपुर की पहल पर रांची चाणक्य होटल में राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला
    वन स्टॉप सेंटर को बेहतर और सशक्त बनाने पर मंथन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।वन स्टॉप सेंटरों को सशक्त और सुविधा युक्त बनाने को लेकर सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा ) की पहल पर क्रिया ,नई दिल्ली के सहयोग से होटल बी एन आर चाणक्य ,रांची में राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन हुआ ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद महुआ माजी और विशिष्ट अतिथि के रूप में ए डी जी एवं राज्य स्तरीय महिला कोषांग की प्रभारी सुमन गुप्ता के रूप में शामिल हुए.
    जघन्य निर्भया कांड के बाद देश भर के विभिन्न जिलों में हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए अस्थाई आश्रय गृह वन स्टॉप सेंटरों/सखी सेंटरों की शुरुआत हुई.धीरे धीरे झारखंड के 24 जिलों में भी वन स्टाॅप सेंटरों का शुभारंभ हुआ जो आज भी कार्यरत हैं.लेकिन सही मायनो में प्रत्येक पीड़ित महिला व विकलांगजनों तक इसकी सक्रियता और पहुंच बढाने के लिए कई कठिन चुनौतियां हैं जिनकी तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए संस्था ‘युवा’ की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती के नेतृत्व में रांची के बीएनआर चाणक्या होटल में एक वृहद परिचर्चा का आयोजन किया गया.इसमें राज्य सभा सांसद महुआ माजी बतौर मुख्य अतिथि और एडीजी सह महिला कोषांग प्रभारी सुमन गुप्ता विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुईं.
    सर्वे रिपोर्ट जारी
    कार्यक्रम की शुरुआत में युवा की ओर से एक सर्वे रिपोर्ट को जारी किया गया जिसमें बताया गया कि राज्य के 24वन स्टाॅप सेंटरों में मात्र पांच सेंटर,कोडरमा,रामगढ, सरायकेला, लोहरदगा और धनबाद में ही सेंटर 24घंटे कार्यरत हैं.बाकी सेंटरों में इंफ्रास्ट्रक्चर की काफी कमी की वजह से 24घंटे सुविधा उपलब्ध नहीं है.जहां 24घंटे चल रहे वहां भी कम मुश्किलें नहीं हैं.कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न जिलों के वन स्टॉप सेंटरों के प्रतिनिधियों ने अतिथियों के समक्ष अपने सेंटरों की परेशानियों को साझा किया.जमशेदपुर सेंटर से डालसा की प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद लक्ष्मी बिरुआ ने बताया कि जमशेदपुर में वन स्टॉप सेंटर रेड क्राॅस भवन के तीसरे तल्ले पर होने और लिफ्ट न होने से पहले से अपराध की शिकार महिलाओं के लिए यह और भी मुश्किल हो जाता है.साथ ही 24घंटा सक्रिय न रहने से शाम पांच बजे के बाद किसी पीड़िता का मुद्दा आने पर उसे कहां रखा जाए, यह चुनौती बन जाती है.
    वहीं सरायकेला सेंटर की प्रतिनिधियों ने बताया कि मैनपावर की काफी कमी होने की वजह से 24घंटे चलाना मुश्किल होता है.उधर कई सेंटरों की प्रतिनिधियों ने बताया कि जब भी महिला से जुड़े मामले आते हैं और वे संबंधित थाने को काॅल करती हैं तो थानों की पुलिस एनजीओ का काल कहकर दरकिनार करती है.एक प्रकार की संवादहीनता है.कई प्रतिनिधियों ने बताया कि सेंटरों में कार्यरत लोगों को पैसे नहीं मिलते हैं जो एक बड़ी समस्या है.कहीं कंप्यूटर है तो ऑपरेटर नहीं हैं,कहीं काउंसिलर के अभाव में संचालक को ही यह भूमिका निभानी पडती है.अगर महिला घायल अवस्था में आए तो उसे लेकर अस्पताल जाने के लिए गाड़ी व सुरक्षा के लिए 24 घंटे गार्ड की व्यवस्था नहीं है.
    पुलिस और वन स्टॉप सेंटर के बीच कम होगी दूरी
    कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि एडीजी सह महिला विशेष सुरक्षा कोषांग की प्रभारी सुमन गुप्ता ने खुलकर माना कि पुलिस और वन स्टॉप सेंटर के प्रतिनिधियों के बीच एक गैप है जिसे पाटने की जरुरत है.उन्होंने कहा कि सिस्टम में कुछ कमी है और वन स्टॉप सेंटर को लेकर प्रचार प्रसार ज्यादा नहीं हुआ है. इस वजह से लोगों में इसको लेकर जागरुकता नहीं है.सांस्कृतिक वर्जनाओं(सोशल स्टिग्मा)की वजह से महिलाएं वन स्टाॅप सेंटरों तक नहीं पहुंच पाती हैं.सुमन गुप्ता ने आश्वासन दिया कि बतौर महिला कोषांग प्रभारी वे धीरे धीरे पहल करके वन स्टॉप सेंटर और पुलिस के बीच के गैप को कम करने के लिए प्रयास शुरु करेंगी.उन्होंने कहा कि बदलाव की शुरुआत खुद से होती है.अगर हम सब घर में लैंगिक भेदभाव न करें,महिला के साथ अत्याचार न होन दें तो एक बेहतर समाज बनेगा.उन्होंने कहा कि एक निगरानी तंत्र की जरुरत है तो लगातार माॅनिटर करे.v
    संसद में उठेगा वन स्टॉप सेंटर का मामला
    मुख्य अतिथि महुआ माजी ने कहा कि वे वन स्टॉप सेंटरों के बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की बाधाओं के विषय में संसद में प्रश्न उठाकर इन सेंटरों के लिए तय किए गए तीन हजार करोड में से झारखंड के हिस्से को देने की मांग करेंगी ताकि फंड के अभाव में इंफ्रास्ट्रक्चर की दिक्कत न हो.उन्होंने उस दौर को याद किया जब वे राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष थीं और तब वे लगातार निगरानी करती रहती थीं.तब महिला हित में काफी पहल की गई थी.
    कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटरों में पीड़ितों और दिव्यांगजनों की पहुंच मजबूत करने को लेकर पैनल डिस्कशन का भी आयोजन हुआ जिसमें नसरीन जमाल माॅडरेटर की भूमिका में थीं.इसमें मीडिया से अन्नी अमृता, शक्ति फाउंडेशन की निदेशक पद्मा कुमारी, सी एस एन आर की आकृति लकड़ा, क्रिया की प्रोग्राम मैनेजर बबीता सिन्हा व अन्य शामिल हुए.
    कार्यक्रम के संबंध में आयोजक वर्णाली चक्रवर्ती ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से सरकार का ध्यान वन स्टॉप सेंटरों की समस्याओं और चुनौतियों की तरफ आकृष्ट कराना है ताकि इन सेंटरों की सक्रियता बढे और यह सुविधाओं से युक्त 24घंटा कार्य करे.कार्यक्रम में नीता बोस,विक्रम,सुधीर,अंजू देवगम, चांदमनी झारखंड विकलांग मंच के सचिव नरेन्द्र कुमार व अन्य मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षा बलों ने भाकपा माओवादी के दो नक्सलियों को किया ढेर
    Next Article राष्ट्र हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : अमरप्रीत सिंह काले

    Related Posts

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    May 1, 2026

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    May 1, 2026

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स।

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर विधायक संजीव सरदार सख्त

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.