Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेलवे में 2 करोड़ से अधिक राशि का घोटाला, बैक में जमा करने के बदले किया हजम
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रेलवे में 2 करोड़ से अधिक राशि का घोटाला, बैक में जमा करने के बदले किया हजम

    सीटीआई के निर्देश पर स्टेशन अधीक्षक ने बाईकर पर किया मुकदमा
    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रेलवे में 2 करोड़ से अधिक राशि का घोटाला, बैक में जमा करने के बदले किया हजम

    सीटीआई के निर्देश पर स्टेशन अधीक्षक ने बाईकर पर किया मुकदमा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गढ़वा श्री बंशीधर नगर रेलवे में बड़े घोटाले की खबर है। जानकारी के अनुसार नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन में टिकट बिक्री के 2 करोड़ 16 लाख 12 हजार 267 रुपये का घोटाला किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह घोटाला वर्ष 2023 में हुआ है। घोटाला कोई और नहीं बल्कि एसबीआई द्वारा स्टेशन से बैंक तक पैसा लाकर जमा करने के लिये अधिकृत एजेंसी राईटर सेफ गार्ड लिमिटेड (डब्ल्यूएसजी) के बाईकर (कर्मियों) ने की है। उक्त कंपनी के दो कर्मी अजय कुमार गुप्ता एवं प्रेमचंद्र प्रजापति पर राशि के कथित घोटाले का आरोप लगा है। इसका खुलासा रेलवे के बैंक खाते के स्टेटमेंट की जांच पड़ताल के पश्चात हुआ है। इतनी बड़ी राशि का घोटाला होने पर रेल अधिकारियों के कान खड़े हो गये। रेलवे के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक संतोष कुमार ने नगर ऊंटरी थाना में आवेदन देकर बाईकर अजय कुमार गुप्ता एवं प्रेमचंद कुमार प्रजापति के विरुद्ध राशि गबन करने का मामला दर्ज कराया है। दोनों भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कोनमंडरा गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल दोनों कर्मी फरार चल रहे हैं।

    रेलवे स्टेशन आय की रकम को स्टेशन से लेकर बैंक में जमा करने के लिये रेलवे एवं एसबीआई के द्वारा 31अक्टूबर 2020 को एग्रीमेंट किया गया है। उसके बाद से एग्रीमेंट के तहत बैंक के द्वारा अधिकृत एजेंसी (डब्ल्यूएसजी) के बाईकर के द्वारा ही स्टेशन से टिकट बिक्री के पैसे को ले जाकर बैंक में रेलवे के खाता संख्या 32595570076 में जमा किया जाता है तथा बैंक से प्राप्त प्राप्ति रसीद को स्टेशन में जमा किया जाता है। किन्तु एजेंसी के द्वारा नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन के वर्ष 2023 मे हुये टिकट बिक्री का पैसा लगभग 2 करोड़ 16 लाख 12 हजार 267 रुपये को एजेंसी के बाईकर अजय कुमार गुप्ता एवं प्रेमचंद्र प्रजापति ने बैंक में जमा नहीं किया। जबकि बैंक में राशि जमा करने का फर्जी प्राप्ति रसीद को स्टेशन प्रबंधक को लाकर जमा कर दिया। यह क्रम एक वर्ष तक चलता रहा। किंतु किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाईकर हर दस दिन एवं पंद्रह दिन पर बैंक में राशि जमा करने के नाम पर मोटी राशि का गबन करते गया और फर्जी रसीद स्टेशन प्रबंधक के यहां जमा करते गया।

     

    धनबाद रेल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों में लगातार राजस्व की कमी होने पर रेल विभाग हरकत में आ गया। रेलवे के उच्च अधिकारियों ने इसकी जांच पड़ताल शुरू की। अधिकारियों ने सभी स्टेशन को अपने स्टेशन से बाईकर द्वारा भेजे गये रकम तथा एसबीआई में रेलवे के खाते में जमा किये गये रकम की जांच करने का आदेश दिया। जांच के क्रम में नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन प्रबंधक के द्वारा जब बैंक से स्टेटमेंट एवं बाईकर द्वारा जमा की गई प्राप्ति रसीद की जांच की तो पता चला कि बाईकर ने बैंक में राशि को जमा ही नहीं किया है। साथ ही फर्जी तरीके से प्राप्ति रसीद को स्टेशन में जमा किया है। जांच के क्रम में स्टेशन प्रबंधक ने पाया कि 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक लगभग 2 करोड़ 16 लाख 12 हजार 267 रुपये बाईकर अजय कुमार गुप्ता एवं प्रेमचंद्र प्रजापति ने स्टेशन से बैंक में जमा करने के लिये पैसा लिया, किंतु बैंक में रेलवे के खाता नंबर 32595570076 में जमा ही नहीं किया। बैंक के द्वारा दिये गये स्टेटमेंट में भी इसकी पुष्टि हुई है। स्टेशन प्रबंधक के द्वारा इसकी सूचना तत्काल रेलवे के वरीय अधिकारियों को दी। जिसके आलोक में सीटीआई मनुराम के निर्देश पर स्टेशन प्रबंधक ने नगर ऊंटारी थाने में आवेदन देकर बाईकर अजय कुमार गुप्ता एवं प्रेमचंद्र प्रजापति के विरुद्ध सरकारी राशि का गबन करने का मामला दर्ज कराया है।

    गढ़वा पुलिस अधीक्षक दीपक पाण्डेय नें बताया कि स्टेशन प्रबंधक के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में स्टेशन में कार्यरत रेल कर्मियों से पूछताछ की गई है। जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

     

    बैक में जमा करने के बदले किया हजम रेलवे में 2 करोड़ से अधिक राशि का घोटाला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री श्री 1008 बाबा बर्फानी सेवा समिति , खरंगाझार चौक से महाकुंभ प्रयागराज यात्रा के लिए किया प्रस्थान
    Next Article पुलिस को अपने सूचना तंत्र को करें मजबूत :अखिलेश झा

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.