टेल्को कॉलोनी में मंडल कांग्रेस कमेटी द्वारा नव सत्याग्रह जन चेतना पदयात्रा आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
टेल्को कॉलोनी मंडल कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को मंडल अध्यक्ष देबाशीष घोष के नेतृत्व में नव सत्याग्रह जन चेतना पदयात्रा का आयोजन किया। पदयात्रा का शुभारंभ टेल्को इंजन पार्क क्षेत्र से जन जागरूकता फैलाने और जनता से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया
पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों पर जनता को जागरूक किया और पार्टी की नीतियों और दृष्टिकोण को साझा किया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया,
पदयात्रा टेल्को कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी
इस यात्रा मे मुख्य रूप से टेल्को प्रखंड के प्रभारी राज किशोर यादव , प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार , अरुण कुमार सिंह , नन्दलाल सिंह , एस पी सिंह , अजय दास , राकेश कुमार , निरंजन सिंह जी, सुनील सिंह , राजेश सिंह कांग्रेस के कार्येकर्ता मौजूद थे!