Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चलना के खिलाड़ियों की प्रतिभा काबिले तारीफ, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के प्रयासों से क्षेत्र बना खेल का हब” – अजहरुद्दीन
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड संथाल परगना

    चलना के खिलाड़ियों की प्रतिभा काबिले तारीफ, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के प्रयासों से क्षेत्र बना खेल का हब” – अजहरुद्दीन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चलना के खिलाड़ियों की प्रतिभा काबिले तारीफ, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के प्रयासों से क्षेत्र बना खेल का हब” – अजहरुद्दीन

    चलना में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक समापन, उदयपुर ने जीता खिताब

    निजाम खान ।राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: चालना में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। माननीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में अजहरुद्दीन कार्यक्रम में शामिल हुए। मौके पर बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे, और आयोजन समिति ने अजहरुद्दीन का भव्य स्वागत किया।

    फाइनल मुकाबले में उदयपुर की टीम का सामना चलना की टीम से हुआ। मैच बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहा और टाई ब्रेकर तक गया, जिसमें उदयपुर की टीम ने चलना को 2-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। पूरे मैच का आनंद अजहरुद्दीन ने उठाया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

    अजहरुद्दीन ने अपने संबोधन में कहा, “हमारे बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आज का मैच यह साबित करता है कि हमारे क्षेत्र के खिलाड़ी किसी से कम नहीं हैं। माननीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने हमेशा यहां के खिलाड़ियों को सहयोग दिया है। उनकी पहल पर क्षेत्र में कई स्टेडियम बने हैं, जिससे बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और वे बड़े मंच तक पहुंच सकें।”

    उन्होंने यह भी कहा कि चलना पंचायत मंत्री जी के लिए बेहद खास है। यहां के लोगों ने डॉ. इरफान अंसारी को लगातार तीसरी बार भारी बहुमत से जीत दिलाई है। यह पंचायत विकास कार्यों के लिए मिसाल बन चुकी है। मंत्री जी का सपना है कि क्षेत्र के हर नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और उनकी हर जरूरत पूरी हो।

    मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे हमेशा क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे। उनकी सरकार की प्राथमिकता है कि हर युवा को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिले।

    अजहरुद्दीन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार के कार्यों की सराहना की और लोगों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कोई भी समस्या हो तो लोग बेझिझक उनसे संपर्क कर सकते हैं।

    फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए समिति के सदस्यों और दर्शकों का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआसनबेडिया में प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान रक्षक अभियान चलाया
    Next Article प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति स्वीकृत को लेकर डीसी ने की बैठक

    Related Posts

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.