Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय डीएमसीएई कमेटी की बैठक
    Breaking News झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय डीएमसीएई कमेटी की बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 26, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *# सुदृढ़ प्रजातंत्र हेतु वृहत्तर सहभागिता*
    *#कोई मतदाता छूटे नहीं*

    *

    *जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय डीएमसीएई कमेटी* *की बैठक*

    *दिव्यांग मतदाताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने एवं शत-प्रतिशत मतदान कराने पर* *हुई चर्चा*

    विधानसभा निर्वाचन 2019 के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला के 6 विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग जनों को मतदान के दिन बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने एवं शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य आज उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय डीएमसीएई कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से दिव्यांग जनों के लिए कार्यरत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि ने अपने सुझाव जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त को दिए। वहीं उपायुक्त द्वारा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि वे मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों में दिव्यांग जनों के लिए उपलब्ध आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से संबंधित प्रतिवेदन जिला को उपलब्ध कराएं, यदि मतदान केंद्रों में दिव्यांग जनों के लिए मूलभूत सुविधा उपलब्ध न हो तो इसकी सूचना अविलंब संबंधित पदाधिकारी को दें। उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर दिव्यांग जनों के लिए व्हीलचेयर और रैंप की सुविधा उपलब्ध रहेगी साथ ही वैसे दिव्यांगजन जो मतदान केंद्र तक जाने में असमर्थ हैं उनके लिए जिला प्रशासन द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाएगी एवं मतदान केंद्रों पर दिव्यांग जनों के सहयोग के लिए स्वयंसेवक भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से दिव्यांग जनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें यह सूचना प्रेषित करने का निर्देश दिया। वहीं उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने 1 दिसंबर 2019 को मतदाता जागरूकता हेतु एक रैली निकालने की बात कही। उपायुक्त द्वारा दिव्यांग जनों के लिए कार्यरत विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को पहचान पत्र निर्गत करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। उपायुक्त द्वारा मतदान केंद्रों पर दिव्यांग जनों के सहयोग के लिए उपलब्ध स्वयंसेवकों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। आज के बैठक में मुख्य रूप से जिला योजना पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी गणेश कुमार ने सभी कोषांगों का किया निरीक्षण
    Next Article संविधान दिवस पर बागडेहरी थाना में शपथ ग्रहण का हुआ आयोजन

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.