Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला के कृषि विज्ञान केन्द्र में जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर सरायकेला-खरसावां

    घाटशिला के कृषि विज्ञान केन्द्र में जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    घाटशिला के कृषि विज्ञान केन्द्र में जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    कृषि विज्ञान केन्द्र, दारीसाई, घाटशिला में किसान मेला -सह- प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड श्री रामदास सोरेन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय विधायक, बहरागोड़ा श्री समीर कुमार मोहन्ती तथा जिला परिषद सदस्य श्रीमती देवयानी मुर्मू, श्री सुभाष सिंह एवं पार्वती मुण्डा व अन्य जनप्रतिनिधि, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी समेत जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी शामिल हुए ।
    कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री रामदास सोरेन एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि झारखण्ड सरकार के द्वारा किसानों के लिए ऐसी कई लाभकारी योजनाएं कृषि विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही हैं जिसका लाभ लेने के लिए किसान भाई कृषि विभाग से संपर्क कर योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होने योजनाओं को लेकर किसानों के बीच जागरूकता पर बल दिया तथा योग्य लाभुक किसानों को योजनाओं से आच्छादित करने हेतु पदाधिकारियों को निदेशित किया ।
    जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा किसान मेला के बारे में अतिथियों एवं किसानों को जानकारी दी गई। उन्होने कृषि विभाग के साथ-साथ अन्य संबद्ध विभाग द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में बताया। किसान मेला में कृषि विभाग, उद्यान, भूमि संरक्षण, बैंक, सहकारिता विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर किसानों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनसे आवेदन भी लिए गए। कार्यक्रम के बीच तकनीकी सत्र का भी आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय अनुंसधान केन्द्र के वैज्ञानिक नजरूल सलाम ने किसानों को रबी में लगाये जाने वाले फसलों के बारे में बताया एवं कीट व्यधि से बचाव के उपाय भी किसानों को बताये। किसान मेला में उत्कृष्ट प्रादर्श के लिए चयनित किसानों को पुरस्कृत किया गया। कुल 30 श्रेणी में वैज्ञानिकों के चयन दल के द्वारा पाये गये उत्कृष्ट प्रादर्श में 90 किसानों को पुरस्कृत करते हुए प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।
    कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी श्री विवेक बिरूआ, जिला उद्यान पदाधिकारी श्रीमती अनिमा लकड़ा, उप निदेशक आत्मा श्रीमती गीता कुमार समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी, आत्मा कर्मी एवं बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए ।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रखंडों व नगर निकायों के नोडल पदाधिकारियों ने पंचायत/ वार्ड का भ्रमण कर विकास कार्यों के क्रियान्वयन का लिया जायजा
    Next Article पुरुलिया में हुआ दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल का भव्य उदघाटन

    Related Posts

    कहानी : गोदना ( टैटू )

    June 3, 2025

    आक्रामकता के शिकार बच्चों की पीड़ा और दर्द को समझें

    June 3, 2025

    पूर्वोत्तर में तबाही का मानसून

    June 3, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कहानी : गोदना ( टैटू )

    आक्रामकता के शिकार बच्चों की पीड़ा और दर्द को समझें

    पूर्वोत्तर में तबाही का मानसून

    प्रतिभा सम्मान समारोह आज, राजयपाल करेंगे विद्यार्थियों को सम्बोधित

    बकरीद को लेकर चांडिल थाना में शांति समिति की बैठक

    गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस पर कान्दरबेड़ा में लगा सेवा शिविर, राहगीरों के बीच बांटा गया चना-शरबत

    जेईई एडवांस की रिजल्ट घोषित होते ही ग़म्हरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कॉलोनी में खुशी की लहर

    विधवा महिला कौशल्या देवी मामले को जिला प्रशासन ने लिया गंभीरता से

    हेमंत सरकार की साजिश पर भाजपा का हमला: बाबूलाल मरांडी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है जमशेदपुर भाजपा

    जिला प्रशासन एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.