Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इलाज कराने आई चतरा की महिला से सैप के जवान ने किया दुष्कर्म आरोपी जवान को गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    इलाज कराने आई चतरा की महिला से सैप के जवान ने किया दुष्कर्म आरोपी जवान को गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इलाज कराने आई चतरा की महिला से सैप के जवान ने किया दुष्कर्म आरोपी जवान को गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की एक बार फिर से पोल खुल गई है। जहां अपने कथित पति का इलाज कराने आई चतरा की महिला को झांसे में लेकर सैप के जवान के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने की खबर है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार जवान का नाम संतोष कुमार बारला बताया गया। वह RIMS (रिम्स) की सुरक्षा में तैनात था। वारदात को बीते गुरुवार रात करीब 10 से 11 बजे की अंजाम दिया गया। पीड़िता ने रांची के बरियातू थाना में संदेही गुनगहार संतोष कुमार बारला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।
    पीड़िता के फर्दबयान के अनुसार वह चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। बीते 13 जनवरी को अपने प्रेमी का इलाज कराने के वास्ते वह रांची के रिम्स आयी थी। 16 जनवरी की रात करीब दस बजे पीड़िता और उसका प्रेमी टिकट काउंटर के पास आराम कर रहे थे। उस वक्त पीड़िता थकी हुई थी, इस चलते प्रेमी उसका पैर दबा रहा था। इस दौरान पीड़िता का कपड़ा थोड़ा सरक गया था। तभी पुलिस के जवान वहां पहुंचे और पूछे कि यहां क्या कर रहे हो? तब पीड़िता ने कहा कि मेरा पैर दर्द दे रहा है इसलिए मेरा प्रेमी मेरा पैर दबा रहा है। तभी एक जवान पूछताछ के लिये अपने साथ चलने को कहा। इस पर पीड़िता के प्रेमी ने कहा कि जो पूछताछ करना है यहीं किजिये सर। पर जवान नहीं माना और लड़की को साथ लेकर चला गया। वह लड़की को अकेले अपने साथ लिफ्ट से छत पर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। अपनी हवस मिटाने के बाद जवान ने लड़की के धमकी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताओगी तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। मेरे पास तुम्हारा फोटो भी है। इस डर से पीड़िता ने रात में किसी को यह बात नहीं बतायी।

     

    पीड़िता के फर्दबयान में बताया गया कि अगले रोज यानी 17 जनवरी की सुबह करीब साढ़े नौ बजे सूचना देने पर जब पुलिस आयी और पूछताछ कर रही थी, तभी उधर से SAP के जवान गुजर रहे थे। उनमें वह दरिंदा भी था, जिसने उसकी आबरू पर हाथ डाला था। पुलिस ने संदेही गुनहगार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मामले में रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि आरोपी सैफ जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

    इलाज कराने आई चतरा की महिला से सैप के जवान ने किया दुष्कर्म आरोपी जवान को गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के कैडेट्स ने ऑल इंडिया ओपन स्पोर्ट क्लाइंबिंग चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर परचम लहराया
    Next Article बालाजी-वरेला की जोड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.