Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रोजेक्ट अन्वेषण: 14 सरकारी स्कूलों के कक्षा 11वीं के 420 बच्चों ने निजी कंपनियों/ संस्थाओं का किया शैक्षणिक भ्रमण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    प्रोजेक्ट अन्वेषण: 14 सरकारी स्कूलों के कक्षा 11वीं के 420 बच्चों ने निजी कंपनियों/ संस्थाओं का किया शैक्षणिक भ्रमण

    Nijam KhanBy Nijam KhanJanuary 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रोजेक्ट अन्वेषण: 14 सरकारी स्कूलों के कक्षा 11वीं के 420 बच्चों ने निजी कंपनियों/ संस्थाओं का किया शैक्षणिक भ्रमण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की पहल पर जिला में सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत 11वीं कक्षा के बच्चों को शहर में अवस्थित कंपनियों, खेल कॉम्प्लेक्स, कला-संस्कृति केन्द्र, तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान आदि का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया । 14 स्कूलों के 420 बच्चों के अलग-अलग समूह ने जिले में अवस्थित कला-संस्कृति केन्द्र, खेल-कूद की समृद्ध परंपरा को जाना जहां से कई विश्वस्तरीय खिलाड़ी अपने जिला और राज्य का नाम रौशन किए हैं, विश्वस्तरीय कंपनियों की कार्यशैली, तकनीकी प्रशिक्षण संस्थाओं का भ्रमण किया। इस दौरान जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जे.एन.टी.वी.टी.आई, एन.टी.टी.एफ, झारखंड राइफल क्लब का शूटिंग रेंज, टाटा स्टील यूएसआईएल, ट्राइबल कल्चर सेंटर, सी.एस.आई.आर- एन.एम.एल और टाटा मोटर्स के शैक्षणिक भ्रमण सह एक्सपोजर विजिट में भाग लिया ।

    शैक्षणिक भ्रमण सह एक्सपोजर विजिट में 1. उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल, ज्वालकाटा, गुड़ांबादा, 2. मनोहरलाल प्लस टू हाई स्कूल, चाकुलिया 3. शिवलाल प्लस टू हाई स्कूल, मुसाबनी 4. उत्क्रमित हाई स्कूल, सिमुलडांगा, गोलमुरी सह जुगसलाई 5. पिपुल्स एकेडमी प्लस टू हाई स्कूल, गोलमुरी सह जुगसलाई 6. आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल, सीतारामडेरा, गोलमुरी सह जुगसलाई 7, सीएम स्कूल ऑफ एक्सेलेंस साक्ची 8. बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल, बर्मामाइंस 9. नरसिंहगढ़ प्लस टू हाईस्कूल, धालभूमगढ़ 10. दिघीभूला प्लस टू हाई स्कूल, बोड़ाम 11. एसएस प्लस टू हाई स्कूल, पटमदा 12. मारवाड़ी प्लस टू हाई स्कूल, घाटशिला 13. प्लस टू हाई स्कूल, बहरागोड़ा 14. वी.एन प्लस टू हाई स्कूल, हल्दीपोखर, पोटका के 30-30 बच्चे शामिल हुए । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी स्कूलों में आंतिरक प्रतियोगिता के आधार पर बच्चों का चयन किया गया था ।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने सरकारी स्कूलों के बच्चों के इस शैक्षणिक भ्रमण सह एक्सपोजर विजिट को लेकर खुशी जताते हुए कहा कि इससे बच्चों में सांस्कृतिक, ऐतिहासिक व राष्ट्रबोध की भावना का विकास होगा ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगरीब और कमजोर के ऊपर शक्ति परीक्षण कर रहा है जिला प्रशासन – विकास सिंह
    Next Article राष्ट्र को मज़बूत करना है, भाजपा को मज़बूत करना ही होगा : अमरप्रीत सिंह काले

    Related Posts

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    May 9, 2025

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    May 9, 2025

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.