Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीसी के निर्देश पर डीएसई ने सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को दिया आवश्यक निदेश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    डीसी के निर्देश पर डीएसई ने सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को दिया आवश्यक निदेश

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 28, 2024Updated:December 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डीसी के निर्देश पर डीएसई ने सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को दिया आवश्यक निदेश

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: राज्य के स्कूली बच्चों का अपार आईडी बनाने में हो रही परेशानी को लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ने पत्र जारी कर सभी जिलों को आवश्यक निर्देश दिया है।इस बाबत जामताड़ा के उपायुक्त कुमुद सहाय के निर्देश पर जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति ने प्राथमिक और मध्य विद्यालय के सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर्याप्त साक्ष्य के साथ बच्चों के नामांकन पंजी के रिकॉर्ड में वन टाइम सुधार कर सकते हैं।
    यूआईडी द्वारा बच्चों के आधार में पर्याप्त साक्ष्य के साथ उनके नाम, जन्मतिथि व अन्य रिकार्ड में वन टाइम संशोधन का कर सकते हैं। बच्चों के नामांकन पंजी और यू डायस प्लस में बच्चों के रिकॉर्ड को प्रधानाध्यापक बच्चों के माता-पिता से पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त कर एक बार संशोधन कर सकते हैं। इसके लिए साक्ष्य के रूप में जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या शपथ पत्र लिया जा सकता है। इसके आधार पर नामांकन पंजी में वन टाइम संशोधन किया जा सकता है, जिससे कि अपार कार्ड व स्कूल पंजी में बच्चे का रिकॉर्ड एकरूपता हो और उनका अपार आईडी बन सके, क्योंकि अपार कार्ड बनाने के लिए बच्चों के स्कूल पंजी एवं आधार कार्ड के रिकॉर्ड में एकरूपता होना अनिवार्य है।

    एक शिकायत मिल रही थी कि कई बच्चों का नामांकन पंजी एवं आधार कार्ड के रिकॉर्ड में एकरूपता नहीं होने के कारण अपार आईडी नहीं बन पा रहा है। इसे देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर जामताड़ा के शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है और इसके पालन के लिए सभी स्कूलों को निर्देश दिया है ताकि अपार कार्ड बनाने में छात्र छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को कोई परेशानी ना हो।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का जीवन और कार्य हम सभी के लिए है आदर्श:राजेंद्र प्रसाद घोष
    Next Article 4 साईबर अपराधी गिरफ्तार,1 लाख 14 हजार रूपये नकद सहित कई तकनीकि सामग्री बरामद कर किया गया जप्त

    Related Posts

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.