Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Pushpa 2 Stampede: अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने जारी किया समन
    Breaking News Headlines सिनेमा

    Pushpa 2 Stampede: अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने जारी किया समन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पुष्पाभाऊ’ यानी साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. ‘पुष्पा 2’ की रिलीज के दौरान 4 दिसंबर को एक महिला की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था. इस केस में अब हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए समन जारी किया है. एक्टर को आज यानी 24 दिसंबर को सुबह 11 बजे चिक्कडपल्ली पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए हाजिर होना है.

     

     

    इस मामले में 13 दिसंबर को हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था और बाद में उन्हें हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली. अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत देने के साथ ही कोर्ट ने उन्हें केस की जांच में सहयोग करने के आदेश दिए हैं.

     

    बीते रविवार को अल्लू अर्जुन के घर पर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की. ये प्रदर्शनकारी संध्या थिएटर के बाहर हुई भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के लिए न्याय की मांग कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों की पहचान उस्मानिया यूनिवर्सिटी जॉइंट एक्शन कमेटी (OU-JAC) के सदस्यों के रूप में हुई है, जिन्होंने तेलुगु सुपरस्टार के घर पर पथराव किया था.

    इस घटना के बाद सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बच्चों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया. इसके साथ ही एक्टर के पिता अल्लू अरविंद ने कानून में अपना विश्वास जताया और कहा कि उन्हें यकीन है कि कानून अपना काम करेगा. इस वक्त वो और उनका पूरा परिवार संयम के साथ पेश आना चाहता है. अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस से किसी भी तरह के विवाद में न पड़ने की अपील की. उन्होंने अपने फैंस से कहा कि वो सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का आपत्तिजनक व्यवहार करने से बचें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंसद के कलुषित परिवेश का जिम्मेवार कौन?
    Next Article तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे को हराकर अफगानिस्तान ने 2-0 से सीरीज पर किया कब्जा

    Related Posts

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    May 26, 2026

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर झारखंड के विकास का आह्वान

    May 26, 2026

    एक्सएलआरआई और एडविया IOCM ने एआई युग में मानव-केंद्रित नेतृत्व विकास हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसील कॉलोनी में आंधी से टूटा क्वार्टर का छज्जा, त्वरित मरम्मत से कर्मियों को राहत; जर्जर सड़कों पर फूटा लोगों का गुस्सा

    अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो लौह अयस्क वाहन के साथ 22,500 घन फिट अवैध बालू जप्त

    बड़बिल- सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन के पाबंदी की धज्जियां उड़ाई जा रही

    Project ‘Device’ के तहत नीमडीह थाना पुलिस ने बरामद किए 5 गुम मोबाइल

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर झारखंड के विकास का आह्वान

    एक्सएलआरआई और एडविया IOCM ने एआई युग में मानव-केंद्रित नेतृत्व विकास हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.