Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुमका में हो रही लूट की घटना में पुलिस को मिली बड़ी सफलता,तीन लूटेरे के साथ दो बाइक और मोबाईल जप्त
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    दुमका में हो रही लूट की घटना में पुलिस को मिली बड़ी सफलता,तीन लूटेरे के साथ दो बाइक और मोबाईल जप्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दुमका में हो रही लूट की घटना में पुलिस को मिली बड़ी सफलता,तीन लूटेरे के साथ दो बाइक और मोबाईल जप्त

    दुमका जिला में लगातार गांव के सीएसपी मे हो रही लूट की घटना मे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।पुलिस ने तीन लूटेरे के साथलूट मे इस्तेमाल दो बाइक और मोबाईल भी बरामद की है. दरअसल पिछले दो महीने के अंदर 4 सीएसपी औऱ 1 पाकुड़ जिला के सीएसपी केंद्र से हुए लूट मामले में पुलिस ने सफलता पाई है।लगातार हो रहे सीएसपी सेंटर से लूट मामले में पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीम का गंठन किया

     

    जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी और जांच करते हुए तीन सीएसपी लुटेरा गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 2 बाइक सहित 3 मोबाइल जब्त किया है।पुलिस को इस गिरोह के 2 सदस्यों की तलाश जारी है।पकड़ाये तीनो अपराधी पहले भी कई मामले में जेल जा चुके है।पुलिस अन्य अपराधी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।पकड़ाये अपराधी ने पाकुड़ जिला में किये गये सीएसपी केंद्र लूट की घटना में संलिप्त होने की बात स्वीकार किया है।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लगातार अक्टूबर महीने में सीएसपी केंद्र लूट की घटना सामने आ रही थी जिसमे अपराधी द्वारा हथियार के बल पर केंद्र से लूट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो जा रहे थे जिसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया

     

    जिसमें पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में कई थाना प्रभारी को शामिल करते हुए जांच शुरू की गई जिसमें से पुलिस टीम ने 3 शातिर लुटेरा गिरोह के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।इनके गिरोह में 5 लोग होने की बात सामने आई है जिसमे 2 अपराधी की तलाश जारी है।

     

     

    यहां बता दें कि दुमका जिला के मफ्फसील थाना क्षेत्र के घसीपुर गांव में 14 अक्टूबर को सीएसपी सेंटर से 1 लाख 10 हजार रुपया, 13 नवम्बर को रानीश्वर थाना क्षेत्र के कदमा गांव के सीएसपी सेंटर से 50 हजार रुपया ,4 दिसम्बर को मसलिया थाना क्षेत्र के महुलबना गाँव के सीएसपी सेंटर से 40 हजार रुपया और 18 दिसम्बर को मफ्फसील थाना क्षेत्र के दुम गाँव से सीएसपी संचालक को कब्जे में लेकर हथियार के बल पर 75 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग ने पूर्णिमा नेत्रालय में 10 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण करवाया गया
    Next Article जमशेदपुर :जिला प्रशासन का नशा कारोबारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,चार गिरफ्तार

    Related Posts

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    May 26, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    May 26, 2026

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.