Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » न्यायालयो मे हिंदी की महत्ता और बढ़ाने की जरुरत ताकि लोग निर्णयो को समझ सके :राजेश शुक्ल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा

    न्यायालयो मे हिंदी की महत्ता और बढ़ाने की जरुरत ताकि लोग निर्णयो को समझ सके :राजेश शुक्ल

    News DeskBy News DeskDecember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    न्यायालयो मे हिंदी की महत्ता और बढ़ाने की जरुरत ताकि लोग निर्णयो को समझ सके :राजेश शुक्ल

    श्रीनाथ विश्वविद्यालय में आठवां श्रीनाथ अंतर्राष्ट्रीय हिंदी महोत्सव के दूसरे दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने आज श्री नाथ विश्वविद्यालय के अंतराष्ट्रीय हिंदी महोत्सव मे सम्मानित अतिथि के रूप मे सम्बोधित करते हुवे कहा की निचली अदालतो मे हिंदी पहले से ही महत्वपूर्ण है लेकिन उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय मे भी इसकी महत्ता बढ़ी है इसको और महत्वपूर्ण बनाने के प्रयास जारी है, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की प्रति हिंदी सहित अन्य भाषाओ मे भी मिल रही है यह सर्वोच्च न्यायालय का सराहनीय कदम है

    श्री शुक्ल ने झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति श्री आनन्द सेन के निर्णयो की सराहना की और हिंदी के उत्थान मे उनके प्रयास की प्रशंसा भी की तथा श्री नाथ यूनिवर्सिटी को अंतराष्ट्रीय हिंदी दिवस आयोजित करने के लिए बधाई दी

    इस अवसर पर झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति श्री आनंद सेन, झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल तथा सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता श्रीमती सीमा समृद्धि कुशवाहा को विश्वविद्यालय की तरफ से सम्मानित किया गया

    श्री नाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो ने श्री नाथ विश्वविद्यालय के उत्थान मे झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन और उनके सदैव सहयोग के लिए आभार जताया
    आज जमशेदपुर के श्री नाथ विश्वविद्यालय मे अंतराष्ट्रीय हिंदी महोत्सव मे झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल को सम्मानित करते श्री नाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो, इस अवसर पर झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री आनन्द सेन और सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा भी उपस्थित है, न्यायमूर्ति श्री आनन्द सेन और अधिवक्ता श्रीमती सीमा समृद्धि कुशवाहा को भी सम्मानित किया गया

    श्रीनाथ विश्वविद्यालय में आठवां श्रीनाथ अंतर्राष्ट्रीय हिंदी महोत्सव के दूसरे दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन

    आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय में आठवां श्रीनाथ अंतर्राष्ट्रीय हिंदी महोत्सव के दूसरे दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सरायकेला-खरसावां जिला के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला तथा पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल सम्मिलित हुए। इस सत्र के समन्वयक श्रीनाथ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सलाहकार कौशिक मिश्रा एवं जियाडा के उप निदेशक दिनेश रंजन थे।

    न्यायालयो मे हिंदी की महत्ता और बढ़ाने की जरुरत ताकि लोग निर्णयो को समझ सके :राजेश शुक्ल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनु स्मृति के सिद्धांतो को मानने वाली बीजेपी ने हमेशा दलितों का अपमान किया है :डा. अजय
    Next Article टेल्को मंडल में भाजपा के सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ, विधायक पूर्णिमा साहू ने घर-घर संपर्क कर सैकड़ों लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता, लोगों से भाजपा से जुड़ने एवं देश निर्माण में साथ आने की अपील की

    Related Posts

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    May 25, 2026

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    May 25, 2026

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है

    रामगढ़ बैटरी ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

    टाटा लीज नवीकरण प्रस्ताव को सार्वजनिक करे जिला प्रशासन जमशेदपुर।

    रामगढ़ बरकाकाना रेलवे पुलिस ने टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18101 B -4 कोच से भारी मात्रा में गांजा किया बरामद

    शहर के जुबिली अम्यूजमेंट पार्क के समीप रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.