Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी विधानसभा के भाजपा नेताओं ने जमशेदपुर में बढ़ते नशे के कारोबार, बालू माफियाओं और बढ़ते अपराधों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन को घेरा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पूर्वी विधानसभा के भाजपा नेताओं ने जमशेदपुर में बढ़ते नशे के कारोबार, बालू माफियाओं और बढ़ते अपराधों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन को घेरा

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी विधानसभा के भाजपा नेताओं ने जमशेदपुर में बढ़ते नशे के कारोबार, बालू माफियाओं और बढ़ते अपराधों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन को घेरा

    *वरीय पुलिस उपाधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, 10 दिनों में समाधान नहीं तो होगा थानों का घेराव*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जमशेदपुर में बढ़ते अवैध गतिविधियों और कानून-व्यवस्था की लचर स्थिति को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को कटघरे में खड़ा किया है। पार्टी ने विभिन्न गंभीर समस्याओं पर कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर 10 दिनों के भीतर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो जनता को साथ लेकर थानों का घेराव किया जाएगा। इस बाबत शनिवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपा नेताओं ने वरीय पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में व्याप्त जनहित के विभिन्न समस्याओं के तत्काल समाधान करने की मांग की। ज्ञापन में भाजपा ने कहा कि जमशेदपुर के लगभग सभी थाना क्षेत्रों में नशे का अवैध कारोबार तेजी से पैर पसार रहा है। युवाओं पर इसका दुष्प्रभाव साफ नजर आ रहा है। सिदगोड़ा और बिरसानगर थाना क्षेत्र बालू माफियाओं का गढ़ बन चुके हैं, जहां अवैध बालू उठाव से पर्यावरण पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। वहीं, बिरसानगर क्षेत्र में सरकारी जमीनों की खुलेआम बिक्री हो रही है, और प्रशासन इस पर चुप्पी साधे हुए है।
    इस दौरान मिथिलेश सिंह यादव, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, खेमलाल चौधरी, पवन अग्रवाल, बिनोद सिंह, अमित सिंह, सागर राय, युवराज सिंह, बबलू गोप, विकास शर्मा, सूरज सिंह, अप्पा राव, प्रोबिर चटर्जी राणा, संतोष ठाकुर, पप्पू मिश्रा, रूबी झा, बोलटू सरकार, अशोक सामंत, राजेश सिंह पप्पू, अमिश अग्रवाल समेत कई अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त कुमुद सहाय ने जामताड़ा प्रखंड सभागार में सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम “प्रशासन गांव की ओर” में हुए शामिल
    Next Article एस.बी.एम. हाई स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन

    Related Posts

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    July 11, 2026

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    July 11, 2026

    भारत की विदेश नीति: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता भारत का सामर्थ्य और नई रक्षा साझेदारियां

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    भारत की विदेश नीति: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता भारत का सामर्थ्य और नई रक्षा साझेदारियां

    संजय राउत का बड़ा खुलासा: पिंपरी-चिंचवड में 400 करोड़ की लूट का आरोप

    कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा सवाल: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर क्यों चुप हैं?

    जादूगोड़ा में सवालों के घेरे में ‘चाय वाला करोड़पति’: संपत्ति की जांच की मांग

    जमशेदपुर में चंद्रावती नगर परडीह बस्ती पार्क निर्माण: विधायक सरयू राय की नई पहल

    सरायकेला पुलिस की शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई: दो गिरफ्तार

    रंभा कॉलेज: हीपकीडो स्वर्ण विजेता सम्मानित, अनुशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक

    पोटका प्रखंड में मलेरिया का प्रकोप: मुखिया ने नेल्सन ग्लोबल से की मच्छरदानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.