Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे

    कुवैत सिटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे, जहां वह ‘‘विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कुवैत मैत्री को मजबूत करने’’ के लिए कुवैती नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे और भारतीय प्रवासियों से मिलेंगे।

    मोदी कुवैत के अमीर शेख मिशअल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत पहुंचे हैं। तैंतालीस वर्ष बाद किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की यह पहली यात्रा है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘कुवैत में गर्मजोशी से स्वागत हुआ। यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है और इससे निस्संदेह विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कुवैत मित्रता मजबूत होगी। मैं आज और कल के लिए निर्धारित कार्यक्रमों के लिए उत्सुक हूं।’’

    मोदी के आगमन पर कुवैत के प्रथम उप प्रधानमंत्री शेख फहाद यूसुफ सऊद अल-सबा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

     

     

    विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुवैत पहुंचे। कुवैत के प्रथम उप प्रधानमंत्री शेख फहाद यूसुफ सऊद अल-सबा, विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या और कई अन्य मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।’’

    यात्रा के दौरान मोदी कुवैत के नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे और भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगे।

    कुवैत रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि शीर्ष कुवैती नेतृत्व के साथ उनकी वार्ता भारत और कुवैत के बीच भविष्य की साझेदारी के लिए एक रोडमैप तैयार करने का अवसर होगी।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘हम कुवैत के साथ पीढ़ियों से जारी ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देते हैं। हम न केवल मजबूत व्यापार और ऊर्जा भागीदार हैं, बल्कि पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता व समृद्धि से भी हमारे साझा हित जुड़े हैं।’’

    मोदी ने कहा कि वह कुवैत के अमीर, युवराज और प्रधानमंत्री के साथ अपनी बैठक को लेकर काफी उत्सुक हैं।

    प्रधानमंत्री यहां 26वें अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।

    कुवैत की यात्रा करने वाली अंतिम भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं, जिन्होंने 1981 में इस देश की यात्रा की थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशाह के इस्तीफे की मांग को लेकर मुहिम तेज करेगी कांग्रेस, मनाएगी “आंबेडकर सम्मान सप्ताह”
    Next Article कैट टॉपर ऋत्विक ने बताए सफलता के राज, मोबाइल और लैपटॉप को बताया साथी, कहा- युवा रील्स में ना हों व्यस्त

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.