Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्कूली शिक्षा के साथ बच्चो को वैदिक शिक्षा व संस्कार देना आवश्यक है- दुर्गेश नंदनी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    स्कूली शिक्षा के साथ बच्चो को वैदिक शिक्षा व संस्कार देना आवश्यक है- दुर्गेश नंदनी

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्कूली शिक्षा के साथ बच्चो को वैदिक शिक्षा व संस्कार देना आवश्यक है- दुर्गेश नंदनी

    ●नव ज्योति विद्या मंदिर के नवोत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति और संस्कार की झलक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया।प्रखंड के जगन्नाथपुर स्थित नव ज्योति विद्या मंदिर प्रांगण में साप्ताहिक वार्षिक उत्सव नवोत्सव समारोह का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक परंपरा के तहत पवित्र मन्त्रोचरण और दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप गम्हरिया की सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी अर्चना कुमारी, पूर्व मुखिया प्रभा देवी, पंचायत समिति सदस्य आरती तिवारी, पर्यावरण विभाग के अधिकारी डॉ0 मानव कुमार प्लाजा, राधेश्याम ट्रस्ट के अध्यक्ष यूएन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। इस मौके पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि दुर्गेश नंदिनी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जहां हर स्कूल पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं, वैसे में नव ज्योति विद्या मंदिर अपनी भारतीय संस्कृति परंपरा की अलख जगा रहा है। यह काबिले तारीफ और बहुत ही बड़ी चुनौती भरा पहल है। वैदिक शिक्षा भारतीय संस्कृति बच्चों में संस्कार का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ही यह विद्यालय बच्चों को संस्कार भी दे रहा है। इस मौके पर छात्राओं द्वारा मिथिला की लोक नृत्य की प्रस्तुति कर भारतीय संस्कृति और प्राचीन लुप्त होती नृत्य से सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया। वहीं, नन्हें बच्चों द्वारा प्रस्तुत महाभारत पर आधारित नृत्य और माता-पिता को समर्पित गीत व नृत्य ने अभिवावकों की खूब तालियां बटोरी। इसके अलावा, फिल्मी हिंदी गीतों पर भी बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पूर्व छात्रा भूमि सिंह और शताब्दी ने स्कूल से जुड़े अपनी याद और अनुभव को बताया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अनिशा श्रीवास्तव, छात्र वीर प्रताप राय और गणेश मुखी ने किया। इस मौके पर विद्यालय के सचिव डॉ0 संजीव श्रीवास्तव, प्राचार्या अनामिका श्रीवास्तव, सेवानिवृत वायुसैनिक शरदेन्दु शेखर, इप्टा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ0 परमानन्द मोदी, सीए एके अहिवाल, झारखंड विकलांग संस्थान के महासचिव दीपक श्रीवास्तव समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, बच्चे व काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिला नेत्री और समाज सेवी श्रीमती मीरा तिवारी के नेतृत्व मे हुआ पॉलिटिकल किट्टी
    Next Article मजदूर नेता बीजी गोपाल की स्मृति में बी.जी. गोपाल स्टडी ग्रांट अवार्ड समारोह का आयोजन

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.