बढ़ते ठंड और शीतलहर ने किसानों की बढ़ा दी समस्या
राष्ट्र संवाद संवाददाता
लोहरदगा – जिले में अधिकतर लोग कृषि पर निर्भर करते हैं यहां किसानों द्वारा सभी तरह के सब्जियों का उत्पादन किया जाता है। वही बढ़ते ठंड और शीतलहर ने किसानों की समस्या बढ़ा दी है।
बढ़ते ठंड के कारण खेतों में लगातार पाला गिर रहा है जिससे खेत में लगे मटर, आलू, गोभी, टमाटर सहित सभी सब्जियों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। जिले में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है लोहरदगा में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है तो न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
कृषि वैज्ञानिक डॉ अजय कुमार द्विवेदी ने किसानों के फसलों को पाला से बचाने के लिए खेत में सिंचाई कर नमी बनाए रखने और फसलों के आस पास धुवां करने का उपाय बताते हुए कहा अगर किसान पाला से फसल को बचाव नहीं करेंगे तो फसल कमजोर होगी और उसमें कई तरह की कीटें लगेंगी जिससे फसल खराब होगा इसलिए खेतों में सिंचाई कर नमी बनाए रखें और समय समय