Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज शिक्षा विभाग/पीएम पोषण योजना अंतर्गत जिला स्तरीय मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज शिक्षा विभाग/पीएम पोषण योजना अंतर्गत जिला स्तरीय मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज शिक्षा विभाग/पीएम पोषण योजना अंतर्गत जिला स्तरीय मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

    विद्यालयों में अनिवार्य रूप से प्रतिदिन शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति को करें सुनिश्चित; पठन पाठन की व्यवस्था को करें बेहतर

    बच्चों के अपार आईडी जेनरेट करने में लाएं तेजी; दिए गए लक्ष्य को करें पूर्ण

    बच्चे ड्रॉपआउट नहीं हो, इसके लिए करें समुचित कार्रवाई

    आज दिनांक 19.12.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज शिक्षा विभाग/पीएम पोषण योजना अंतर्गत जिला स्तरीय मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

    बैठक में बच्चों का विद्यालय में नामांकन, यूनिफॉर्म वितरण, स्कॉलरशिप, कस्तूरबा गांधी/ झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन एवं ई विद्यावाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति, बच्चों के अपार आईडी, यू डायस प्लस पर विद्यालय एवं शिक्षक प्रोफाइल, बैंक खाता खोलने, स्कूल कीट क्रय एवं वितरण, आईसीटी योजना का क्रियान्वयन, असैनिक कार्यों तथा विद्यालय का जीर्णोद्धार, शौचालय, अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण, किचेन सह स्टोर मरम्मति, रसोईया सह सहायिका का आयुष्मान भारत से आच्छादन से संबंधित प्रतिवेदन, सहित विभिन्न बिंदुओं पर बारी बारी से समीक्षा किया गया।

    उपायुक्त ने बैठक को संबोधित करते हुए विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दें, किसी भी हाल में बच्चे ड्रॉपआउट नहीं हो, इसे सुनिश्चित करें। शिक्षक विद्यालय में ससमय आएं और पठन पाठन पर विशेष रूप से ध्यान दें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी बालिका आवासीय विद्यालयों में छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति को ई विद्यावाहिनी पोर्टल पर दर्ज करें। इसके अलावा विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चे बच्चियों के बैंक खाता खोलने की जानकारी ली। उपायुक्त ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वैसे बच्चों को चिन्हित करते हुए नजदीकी बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस में उनका बैंक खाता खुलवाना सुनिश्चित करें साथ ही इस संबंध में कठिनाई होने पर एलडीएम से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

    इसके अलावा उपायुक्त ने स्कूल किट के क्रय की जानकारी ली, इसके अलावा विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन, विभिन्न असैनिक कार्यों के अद्यतन प्रगति सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    वहीं बैठक में समीक्षा के क्रम उपायुक्त ने वर्ष 2024 – 2025 के दौरान बच्चों के अपार आईडी जेनरेशन के निर्धारित लक्ष्य 1 लाख 50 हजार 679 के विरुद्ध मात्र 38455 आईडी जेनरेट होने पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए शत प्रतिशत छात्रों का अपार आईडी जेनरेट करने का निर्देश दिया। इसके अलावा बताया गया कि किचेन सह स्टोर मरम्मती हेतु कुल आवंटित 176 किचेन सह स्टोर के विरुद्ध 86 में कार्य पूर्ण हो चुका है एवं 90 में कार्य प्रगति पर है, जिसे जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा बैठक में अन्य सभी बिंदुओं पर समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।

    *इस मौके पर* जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री विकेश कुणाल प्रजापति, संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक , विटामिन ए एवं अनीमिया मुक्त भारत से संबंधित जिला टास्क फोर्स की आहूत बैठक सम्पन्न
    Next Article पूर्व मंत्री ने मानगो नगर निगम में कचडा़ का उठाव नहीं होने से मुख्यमंत्री को भेजा त्राहिमाम संदेश

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.