Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेएनएसी स्पेशल प्लान बनाकर नालों की सफाई कराएःसरयू
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जेएनएसी स्पेशल प्लान बनाकर नालों की सफाई कराएःसरयू

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जेएनएसी स्पेशल प्लान बनाकर नालों की सफाई कराएःसरयू

    *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को सोनारी के रुपनगर, निर्मलनगर ए, निर्मलनगर बी, निर्मलनगर सी, जाहिरा बस्ती आदि का दौरा किया. श्री राय के समक्ष सैकड़ों महिलाएं आईं और उन्होंने श्री राय को बस्तियों की समस्याएं बताईं. मुख्य समस्या पेयजल की थी. कोई बस्ती ऐसी नहीं, जो समस्याग्रस्त ना हो. किसी बस्ती में पेयजल का पाइप तो बिछा दिया गया है लेकिन कनेक्शन दिया ही नहीं गया है. श्री राय को बताया गया कि टाटा स्टील यूआईएसएल 20 से 30 हजार रुपये प्रति कनेक्शन ले रहा है. सभी चाहते हैं कि पानी का कनेक्शन मिले, घर में जल आए.

    श्री राय को स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके के प्रायः सभी नाले जाम हैं. पानी नहीं निकल रहा है. महुआ अपार्टमेंट, काकोली अपार्टमेंट आदि में पानी के निकासी का रास्ता बंद हो गया है. फ्लैट के नीचे पानी जमा होकर सड़ांध पैदा कर रहा है.

    श्री राय को बस्ती वालों ने बताया कि कालिंदी बस्ती का भी नाला जाम हो गया है. जाहिरा बस्ती से निकलने वाला रास्ता बंद हो गया है, जो सात नंबर स्टेशन जाता है. लोगों ने श्री राय को बताया कि कठिनाईयां बहुत सारी हैं.

    श्री राय ने बस्तीवासियों से कहा कि वह सोमवार और मंगलवार को जुस्को के अफसरों के साथ बैठेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए बात करेंगे. उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि इनसे पानी का कनेक्शन देने के लिए बात तो करेंगे ही, जेएनएसी से कहेंगे कि वह यहां के लिए स्पेशल प्लान बनाए और सभी नालों की सफाई करे. जहां की सड़कें टूटी हुई हैं, उसे सुधारा जाए.

    श्री राय ने कहा कि लंबे वक्त से समस्या का समाधान नहीं हुआ है. बस्तियों में रहने वालों को भी बढ़िया जीवन जीने का हक है. वह यह सुनिश्चित करेंगे कि बस्तियों में रहने वाले भी बढ़िया जीवन जी सकें.

    *मानगो पेयजल परियोजना का एक-एक इंच देखेंगे सरयू राय*

    *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मानगो के कई इलाकों का भ्रमण किया. उनसे इलाके के लोगों ने शिकायत की कि मानगो पेयजल परियजोना से पानी नहीं मिल रहा है. कुमरुम बस्ती, हलधर अपार्टमेंट इनमें प्रमुख है. इस बारे में श्री राय ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से फोन पर बात की और उनसे कहा कि यह शर्म की बात है कि 100 करोड़ से अधिक रुपये खर्च करके मानगो पेयजल परियोजना बनी लेकिन लोगों के घरों में पानी ही नहीं जा रहा है. इस पर कार्यपालक अभियंता का कहना था कि इंटकवेल में ही खराबी है.

    उधर, जब श्री राय ने नगर निगम में बात की तो अधिकारियों ने उन्हें बताया कि पानी चढ़ाने के लिए जो पंप लगे हैं, वही खराब हो जाते हैं, जल जाते हैं. श्री राय ने उनसे कहा कि पिछली बैठक में ही उन्होंने (श्री राय ने) निर्देशित किया था कि सभी टंकियों के लिए एक अतिरिक्त पंप खरीद कर रखें ताकि पंप खराब होने से पानी आपूर्ति बाधित ना हो. उनसे श्री राय ने कहा कि वह सोमवार और मंगलवार को मानगो पेयजल परियजना का एक-एक इंच घूम-घूम कर देखेंगे.

    श्री राय ने बेहद कड़े शब्दों में कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि पेयजल स्वच्छता विभाग के जो अधिकारी हैं, उनकी लापरवाही के कारण ही मानगो पेयजल परियोजना का लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आप कमियां बताएं, वह उसे दूर करवाएंगे लेकिन आपको इन समस्याओं का समाधान गंभीरतापूर्वक करना ही होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article3.16 करोड़ की तीन परियोजनाओं का सरयू राय ने किया शिलान्यास
    Next Article सलगी और नगड़ी पंचायत को आदर्श पर्यटन स्थल के रूप में भारत के पर्यटन मानचित्र पर स्थान दिलाया जाय : सरयू राय

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.