Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वेस्टइंडीज ने 10 साल में पहली बार बांग्लादेश से वनडे श्रृंखला जीती
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    वेस्टइंडीज ने 10 साल में पहली बार बांग्लादेश से वनडे श्रृंखला जीती

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2024Updated:December 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    वेस्टइंडीज ने 10 साल में पहली बार बांग्लादेश से वनडे श्रृंखला जीती

    बासेटेरे:तेज गेंदबाज जेडन सील्स के चार विकेट और सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग के आकर्षक अर्धशतक की मदद से वेस्टइंडीज में दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बांग्लादेश को 79 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 2–0 से अजेय बढ़त बनाई।

    वेस्टइंडीज ने पहले बांग्लादेश को 46 ओवर में 227 रन पर आउट कर दिया और फिर 36.5 ओवर में तीन विकेट पर 230 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

     

     

    यह पिछले 10 वर्षों में पहला अवसर है जबकि वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश से वनडे श्रृंखला जीती है। उसने रविवार को इसी मैदान पर खेला गया पहला मैच पांच विकेट से जीता था। तीसरा और अंतिम वनडे इसी मैदान पर गुरुवार को खेला जाएगा।

    बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। एक समय उसका स्कोर सात विकेट पर 115 रन था। महमुदुल्लाह (62) और तंजीम हसन साकिब (45) ने यहां से 92 रन की साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन ने 46 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की तरफ से सील्स ने 22 रन देकर चार विकेट लिए।

     

     

    वेस्टइंडीज के लिए लक्ष्य तक पहुंचना औपचारिकता मात्र रहा। ब्रैंडन किंग और एविन लुईस ने पहले विकेट के लिए 21 ओवर में 109 रन की साझेदारी करके वेस्टइंडीज को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। किंग ने 82 रन बनाए जबकि लुईस (49) और कीसी कार्टी (45) अर्धशतक से चूक गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article15 को जमशेदपुर में होगा कोल्हान प्रमंडल स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह
    Next Article उद्योग जगत को राजनीतिक,रणनीतिक नीतियों को ध्यान में रखते हुए खुद को बदलना चाहिए:सीतारमण

    Related Posts

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि- परविंदर सिंह

    June 9, 2026

    केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, करसो पुल के पास अपराधियों का तांडव

    June 9, 2026

    राज्यसभा चुनाव पर सुदेश महतो का बड़ा बयान, बोले- महागठबंधन के सामने अग्निपरीक्षा

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि- परविंदर सिंह

    केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, करसो पुल के पास अपराधियों का तांडव

    राज्यसभा चुनाव पर सुदेश महतो का बड़ा बयान, बोले- महागठबंधन के सामने अग्निपरीक्षा

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यालय

    वर्ल्ड ओसियन डे के मौके पर “पुनीत सागर अभियान 2026” के तहत नदी सफाई अभियान चलाया गया

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन साइबर क्लीन, तीन शातिर ठग गिरफ्तार

    क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्णिमा मलिक का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के समक्ष उठाई सफाई-सड़क की मांग

    सोनारी एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन का रिहर्सल, विमान हादसे से निपटने की तैयारियों को परखा गया

    जाकिर नगर रोड नंबर 18 में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, विधायक सरयू राय ने किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.