Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यसभा के सभापति धनखड़ के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन का अविश्वास प्रस्ताव
    Breaking News Headlines

    राज्यसभा के सभापति धनखड़ के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन का अविश्वास प्रस्ताव

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. संसद के शीतकालीन सत्र का 10वां दिन विपक्षी और सत्ता पक्ष के बीच तीखे टकराव का गवाह बना। बांग्लादेश हिंसा समेत कई अन्य मुद्दों पर संसद में हंगामा जारी है। इस बीच विपक्षी गठबंधन इंडिया ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस के नेतृत्व में इस प्रस्ताव को समाजवादी पार्टी (सपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का समर्थन प्राप्त है।

     

     

    सोमवार को राज्यसभा में जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर तीखी बहस हुई, जिसमें विपक्ष ने सभापति की कार्यशैली और फैसलों पर नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस नेताओं दिग्विजय सिंह और राजीव शुक्ला ने सभापति पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि चर्चा किस नियम के तहत शुरू की गई और भाजपा सदस्यों को बार-बार बोलने का मौका क्यों दिया गया। विपक्षी दलों का कहना है कि सभापति धनखड़ का रवैया निष्पक्ष नहीं है और वे सत्ता पक्ष का समर्थन कर रहे हैं। इसी वजह से उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की जरूरत महसूस हुई।

     

    राज्यसभा में सभापति को हटाने के लिए कम से कम 50 सदस्यों के हस्ताक्षर की आवश्यकता होती है। विपक्षी दलों के अनुसार, अब तक 70 सांसदों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। कांग्रेस, सपा और टीएमसी जैसे प्रमुख दल इस प्रस्ताव के समर्थन में हैं।

    टीएमसी और सपा, जो हाल के दिनों में विपक्षी गतिविधियों से दूर नजर आ रहे थे, ने भी इस प्रस्ताव पर समर्थन जताया है। विपक्ष का कहना है कि यह कदम लोकतंत्र और राज्यसभा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उठाया गया है। अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष का यह राजनीतिक कदम संसद की कार्यवाही और राज्यसभा की गरिमा को लेकर एक बड़े मुद्दे के रूप में उभर रहा है। अब देखना यह होगा कि इस प्रस्ताव पर आगे क्या रुख अपनाया जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRBI: संजय मल्होत्रा बनाए गए नए गवर्नर, शक्तिकांत दास 10 को होंगे रिटायर
    Next Article पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का 92 वर्ष की आयु में निधन

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.