Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी, दिल्ली में एफआईआर दर्ज
    Headlines झारखंड राजनीति

    केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी, दिल्ली में एफआईआर दर्ज

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी, दिल्ली में एफआईआर दर्ज
    रांची: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. शुक्रवार को संजय सेठ के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा संदेश भेजे जाने के बाद दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. साथ ही घटना से झारखंड के डीजीपी को भी अवगत कराया गया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए धमकी देने वालों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है. इन सब के बीच संजय सेठ आज शनिवार सुबह 9 बजे दिल्ली से रांची पहुंचे हैं.

     

     

    रक्षा राज्य मंत्री के निजी सचिव संजय पोद्दार ने कहा कि इस मामले में दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस के द्वारा छानबीन की जा रही है. इधर, रंगदारी मांगे जाने की खबर के बाद संजय सेठ के प्रशंसकों के द्वारा लगातार फोन पर जानकारी मांगी जा रही है और उनके आवास पर लोगों का आना-जाना लगा हुआ है.

     

    रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

    अज्ञात अपराधियों के द्वारा रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को लाल सलाम के साथ संदेश भेजा गया है. इतना ही नहीं रंगदारी नहीं देने पर संजय सेठ को जान से मारने की धमकी भी दी गई है. धमकी वाला मैसेज उनके मोबाइल नंबर पर आया है. मैसेज भेजकर उनसे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है. संजय सेठ रांची सांसद होने के साथ-साथ देश के रक्षा राज्य मंत्री भी हैं.

     

     

    पिछले लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार रांची सीट से चुनाव जीतने में सफल हुए थे. पुलिस को रक्षा राज्य मंत्री के द्वारा दी गई सूचना के बाद इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है. साथ ही झारखंड डीजीपी को अवगत करा दिया गया है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और डीसीपी ने संजय सेठ से दिल्ली में शुक्रवार को इस मामले में जानकारी ली और उन्हें भरोसा दिया कि जल्द ही इस कांड का खुलासा किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकार समाज के हर वर्ग को स्कूली शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article राष्ट्रपति मुर्मू ने ओडिशा में तीन नयी रेलवे लाइन परियोजनाओं की आधारशिला रखी

    Related Posts

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    August 10, 2026

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.