Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘निर्मल मिलिंद स्मृति सम्मान’ कवि श्री गंगा प्रसाद अरुण को, 11000 रुपए और प्रशस्ति पत्र से होंगे सम्मानित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    ‘निर्मल मिलिंद स्मृति सम्मान’ कवि श्री गंगा प्रसाद अरुण को, 11000 रुपए और प्रशस्ति पत्र से होंगे सम्मानित

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘निर्मल मिलिंद स्मृति सम्मान’ कवि श्री गंगा प्रसाद अरुण को, 11000 रुपए और प्रशस्ति पत्र से होंगे सम्मानित
    जमशेदपुर, 1 दिसंबर : प्रसिद्ध कवि निर्मल मिलिंद की याद में उनकी धर्मपत्नी अर्चना मिलिंद द्वारा 2016 से झारखंड स्तर पर प्रत्येक वर्ष एक साहित्यकार को ‘कविवर निर्मल मिलिंद स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया जाता है।

     

    2024 का यह सम्मान प्रसिद्ध कवि, लेखक और संपादक गंगा प्रसाद अरुण को प्रदान करने का निर्णय ‘कविवर निर्मल मिलिंद पुरस्कार आयोजन समिति’ ने लिया है। श्री गंगा प्रसाद अरुण हिंदी के साथ-साथ भोजपुरी में भी लिखते रहे हैं। इन दिनों वे गंभीर रूप से बीमार चल रहे हैं। 4 दिसंबर 2024 को कवि गंगा प्रसाद अरुण को यह पुरस्कार प्रसिद्ध कहानीकार जयनंदन द्वारा श्री अरुण के बिरसानगर स्थित आवास जाकर प्रदान किया जाएगा। सब जानते हैं कि जयनंदन श्री लाल शुक्ल स्मृति इफ्को साहित्य सम्मान 2022 से सम्मानित हैं। उन्हें अनेक महत्वपूर्ण पुरस्कारों के साथ-साथ युवा ज्ञानपीठ पुरस्कार भी मिल चुका है।

     

     

    यहां बता दें कि गंगा प्रसाद अरुण हिंदी और भोजपुरी के लोकप्रिय वरिष्ठ साहित्यकार हैं। ये लंबे समय से लेखन कार्य से जुड़े रहे हैं। मुख्य रूप से इन्होंने गीत और गजल विधा में रचनाएं की हैं। इनकी अनेक पुस्तकें प्रकाशित हैं। इनमें हहरत हियरा, अंगना महुआ झड़ल, तीन डेगे त्रिलोक, गजल गवाह बनीं, द्वंद समास (भोजपुरी) तिरती सी परछाइयां, प्रेम न बाड़ि उपजे, मनुवां मनगीत लिखे ( हिंदी ) मुख्य हैं। इन्होंने लकीर, रचनाकार, पत्रिकाओं के साथ-साथ अनेक ग्रंथों का संपादन किया है। गंगा प्रसाद अरुण का अनेक साहित्यिक संगठनों से जुड़ाव रहा है। साहित्यिक गोष्ठियों और सम्मेलनों में ये निरंतर सक्रिय रहे हैं।

     

    मालूम हो इससे पहले कविवर निर्मल मिलिंद स्मृति सम्मान कवित्री डॉक्टर शांति सुमन, कथाकार डॉक्टर सी. भास्कर राव, पत्रकार दिनेश्वर प्रसाद सिंह ‘दिनेश’ कहानीकार जयनंदन, कवयित्री रागिनी भूषण और कवि नरेश अग्रवाल को प्रदान किया जा चुका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेरला समाजम स्कूल में के. जी. क्लास के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन
    Next Article सोनारी गीता भवन मे 5 दिसंबर से  श्री हरिवंश महापुराण नवाह दिवस कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

    Related Posts

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    जियो टावर से केबल चोरी करते पकड़े गए युवक व नाबालिग, आरोपी जेल भेजा गया

    कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में एडीसी का औचक निरीक्षण, जनहित मामलों के त्वरित निष्पादन और जवाबदेही पर दिया जोर

    पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.