Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजनगर के खरकई नदी के समीप युवती का दुष्कर्म करने के पश्चात पत्थर से कूचकर की गई निर्मम हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप
    Breaking News अपराध जमशेदपुर झारखंड

    राजनगर के खरकई नदी के समीप युवती का दुष्कर्म करने के पश्चात पत्थर से कूचकर की गई निर्मम हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राजनगर के खरकई नदी के समीप युवती का दुष्कर्म करने के पश्चात पत्थर से कूचकर की गई निर्मम हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला थाना क्षेत्र के राजनगर-मार्ग स्थित राधा स्वामी सत्संग के पास खरकाई नदी के किनारे से एक युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। शव के पास से पुलिस ने शराब की बोतलें और शक्ति वर्धक दवाइयाँ भी बरामद की हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। घटनास्थल से 50 मीटर दूर युवती का शव पाया गया, जहां उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे।

     

    जानकारी के अनुसार, युवती को दुष्कर्म के बाद घसीटते हुए इस स्थान तक लाया गया, और फिर पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ समीर सवैया और थाना प्रभारी सतीश बरनवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

     

     

    घटनास्थल से कुछ दूरी पर शराब की बोतलें और कुछ संदिग्ध दवाइयाँ भी पाई गईं, जो घटना को और जटिल बना रही हैं। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी युवती को पहचानने में असमर्थ रहा। फिलहाल, पुलिस शव की पहचान करने और इस अपराध में शामिल आरोपियों का सुराग लगाने के लिए जुटी हुई है।

     

     

    इस जघन्य अपराध के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक से अधिक लोगों के संलिप्त होने की संभावना जताई है। जांच जारी है, और पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाइबर अपराध के मामले में छापेमारी के दौरान दिल्ली में ईडी टीम पर हमला
    Next Article जमशेदपुर के अधिवक्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया बधाई – सुधीर कुमार पप्पू

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.