Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कर सकते हैं वापसी
    Breaking News Headlines खेल

    बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कर सकते हैं वापसी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 20, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: भारतीय पेस अटैक के सबसे धारदार हथियार जसप्रीत बुमराह फिलहाल चोट से उबर रहे हैं. उनकी वापसी कब होगी ये सवाल सभी फैंस पूछ रहे हैं. लेकिन माना जा रहा है कि बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज से मैदान में वापसी कर सकते हैं. बता दें कि बुमराह फिलहाल स्ट्रेस फ्रेक्चर से उबर रहे हैं.बुमराह टीम इंडिया के पेस अटैक के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं. बुमराह ने विदेशी दौरों में जबर्दस्त प्रदर्शन किया है. विदेशी धरती पर टीम इंडिया की जीत में बुमराह की अहम भूमिका रही है. पर बुमराह को स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ था. इसके बाद उन्होंने लंदन में कई विशेषज्ञों से सलाह ली और इलाज शुरू किया. पहले उन्हें सर्जरी की जरूरत बताई गई थी, लेकिन बाद में जब विशेषज्ञों ने विस्तृत जांच की तो बताया कि सर्जरी की जरुरत नहीं है. इसके बाद डॉक्टरों की सलाह के बाद से बुमराह रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं.चोट के कारण ही बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए. इसके बाद वे बांग्लादेश के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल पा रहे हैं और इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज में भी बुमराह का खेलना संदिग्ध है. भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले साल जनवरी में 3-3 मैचों की टी20 और वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी.इसके बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी 2020 में अपनी धरती पर क्रिकेट सीरीज खेलेगी और इस सीरीज में बुमराह की वापसी होगी. भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. भारतीय टीम जनवरी में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी और उसके बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी. न्यूजीलैंड में टीम 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी 20 मैच खेलेगी. ऐसे में इस दौरे पर बुमराह टीम के लिए बड़ी असेट साबित हो सकते हैं. 25 वर्षीय बुमराह ने अब तक 12 टेस्ट, 58 वनडे और 42 टी20 मैच खेले हैं. इनमें उन्होंने 62 टेस्ट, 103 वनडे और 51 टी20 विकेट लिए हैं.बुमराह के अलावा तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं. उनके भी जल्द ही फिट होने की उम्मीद है. वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रिकेट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान 21 नवंबर को होना है ऐसे में भुवी की फिटनेस पर भी नजर रखी जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराम विलास पासवान के ट्वीट के बाद दिल्ली जलबोर्ड करवाएगा पानी की जांच
    Next Article सरकार बनाने में वक्त लगता है, स्थिति सामान्य नहीं:संजय राउत

    Related Posts

    विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की उठी आवाज

    August 9, 2026

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की उठी आवाज

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    झारखंड की टीम का सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.