Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाला गठबंधन झारखंड में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर
    Headlines झारखंड रांची राजनीति

    हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाला गठबंधन झारखंड में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाला गठबंधन झारखंड में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर

    रांची: हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला गठबंधन झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा की कम से कम 50 सीट पर बढ़त के साथ सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर है।

    आक्रामक प्रचार अभियान के बाद राज्य में जीत की अपनी संभावनाओं को लेकर आश्वस्त दिख रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। राजग 29 सीट पर आगे है।

     

     

    भाजपा का चुनावी मुद्दा संथाल परगना क्षेत्र से ‘‘घुसपैठियों’’ को बाहर निकालना था, लेकिन यह झामुमो द्वारा खेले गए ‘आदिवासी’ कार्ड के सामने फीका पड़ गया। इसके अलावा झामुमो को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के कारण लोगों की सहानुभूति भी मिली।

    निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, झामुमो 31 सीट पर, कांग्रेस 14 सीट पर, राजद (राष्ट्रीय जनता दल) चार सीट पर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन एक सीट पर आगे है।

     

     

    भाजपा 26 सीट पर आगे है, जबकि आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) एक-एक सीट पर आगे हैं।

    मुख्यमंत्री बरहेट सीट पर 17,000 से अधिक मतों से आगे हैं, लेकिन उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट पर पीछे हैं।

    भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार सीट पर आगे हैं, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सरायकेला में जीत के करीब हैं और विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी चंदनकियारी सीट पर पीछे हैं।

    कांग्रेस के मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिम सीट पर जदयू के सरयू राय से पीछे हैं। रांची में, भाजपा के सी पी सिंह झामुमो नेता एवं राज्यसभा सदस्य महुआ माझी से आगे हैं।

    आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो सिल्ली से पीछे हैं।

     

     

    राजद चार सीटों पर आगे है। राजद को 2019 में केवल चतरा सीट पर जीत मिली थी।

    चुनाव में कुल 1,211 उम्मीदवार मैदान में थे।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि मतों की गिनती शाम चार बजे तक पूरी होने की संभावना है।

    चुनाव में 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था जो 2000 में राज्य का गठन होने के बाद से सबसे अधिक है।

    विधानसभा चुनाव दो चरण में 13 और 20 नवंबर को हुआ था। पहले चरण में 43 सीट पर और दूसरे चरण में 38 सीट पर मतदान हुआ था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन ने जीत हासिल की
    Next Article हिंदी को वैश्विक महत्व मिलने से समावेशिता को बढ़ावा मिला: संयुक्त राष्ट्र राजदूतों ने कहा

    Related Posts

    जेन-जी आंदोलन में उठाई गई शिकायतें जायज हैं: मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण

    August 11, 2026

    मोहन भागवत ने जेन-जी आंदोलन पर कहा: विरोध संवाद का वैध माध्यम, शिकायतें जायज

    August 11, 2026

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेन-जी आंदोलन में उठाई गई शिकायतें जायज हैं: मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण

    मोहन भागवत ने जेन-जी आंदोलन पर कहा: विरोध संवाद का वैध माध्यम, शिकायतें जायज

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    मोहन भागवत का बड़ा बयान: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का वैध माध्यम, जेन-जी आंदोलन पर दृष्टिकोण

    कल्याण में कुत्ते का ‘एक-मैन आर्मी’ तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन अभी भी ‘सो रहा’ था!

    ब्रह्मदेव चौधरी: आजादी के गुमनाम नायक जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं पर साथियों को नहीं दिया धोखा

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरयू राय बोले- संवाद से निकाले समाधान

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.