Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में अंतिम समय में घर-घर जाकर प्रचार में जुटे उम्मीदवार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड में अंतिम समय में घर-घर जाकर प्रचार में जुटे उम्मीदवार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड में अंतिम समय में घर-घर जाकर प्रचार में जुटे उम्मीदवार

     

    रांची:  झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले राजनीतिक दल घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने और सोशल मीडिया पर प्रचार अभियान चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

    झारखंड की 38 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को दूसरे और अंतिम चरण में मतदान होगा। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीट के लिए मतदान हो चुका है।

     

     

    सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत ‘इंडिया’ गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर लोगों का समर्थन जुटाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।

    सोमवार को प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद से उम्मीदवार और उनके समर्थक घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं।

    निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रचार समाप्त होने के बाद अधिकतम पांच कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशियों के घर-घर जाकर समर्थन मांगने पर कोई रोक नहीं है।

     

     

    राज्य में भाजपा के चुनाव प्रभारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो क्लिप डालकर मतदाताओं से 20 नवंबर को भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर जनता से समर्थन मांगा।

    उन्होंने दावा किया, ‘‘मैं अपने कार्यों और भविष्य की योजनाओं के लिए आपका समर्थन मांग रहा हूं। मेरी सरकार की प्रत्येक योजना को देख लीजिए, उनमें कोई जाति आधारित पाबंदी नहीं है।’’

     

     

    सोरेन की पत्नी और चुनाव में झामुमो उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने ‘एक्स’ पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘हम मोहब्बत और विकास चुनेंगे, नफरत और षड्यंत्र नहीं। वे हेमंत जी को जेल में डालकर हमारे साहस को नहीं डिगा पाएंगे।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, EVM लेकर मतदान कर्मी निकले बूथ पर
    Next Article अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पर्यावरण आयाम के अंतर्गत हुई बैठक, पर्यावरण संरक्षण विषयों पर किया गया विचार मंथन

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.